Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

पर्वत महिमा

पर्वत महिमा

जय प्रकाश कुवंर
हिमालय कोई साधारण पर्वत नहीं,
यह माता पार्वती का जन्मस्थान है।
कैलाश पर्वत केवल स्वर्गद्वार ही नहीं,
यह देवाधिदेव महादेव का मकान है।।
त्रिकुटा पर्वत पर मां वैष्णो ने डेरा डाला है।
विन्ध्याचल पर्वत श्रृंखला में,
देवी विंध्यवासिनी का घर निराला है।।
चामुंडी पहाड़ियों पर कर्नाटक में,
चामुंडेश्वरी देवी विराजमान हैं।
हरिद्वार में उंची पहाड़ी पर बैठी,
माता मनसा देवी, बहुत ही महान हैं।।
बद्रीनाथ, केदारनाथ, अमरनाथ के क्या कहने,
दुर्गम पहाड़ियों में,विष्णु, शिव शोभा पा रहे हैं।
उंची पहाड़ियों पर कष्ट से चढ़ कर भी,
भक्तों द्वारा सभी देवी देवता, पूजे जा रहे हैं।। 
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ