Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

चतुर्मास

चतुर्मास

प्यार मोहब्बत करने का
देखो महिना आ गया।
नर मादाओं के मिलन का
देखो मौसम जो आ गया।
गिरती बारिस की बंदो से
कमल सा फूल खिल उठा।
सोये मुरझाये चेहरे पर भी
लहर खुशी का दौड़ पड़ा।।


चार माह का ये मौसम
सबको बहुत ही भाता है।
देवादी देव भी इन दिनों में
विश्राम करने चले जाते है।
और श्रृष्टि का भार महादेव
पर पूरा छोड़ जाते है।
इसलिए चौमासे में देखो
शिव-पार्वती पूजे जाते है।।


देखो देखो नर नारीयों को
जो शिव-पार्वती से मांगते है।
और इसके लिए व्रत उपवास
और तपस्या साधना करते है।
और मन चाहा वरदान भी
जीवन साथी के रूप में मांगते है।
क्योंकि दोनों ही बहुत दयालू है
जो वरदान सबको देते है।।


जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ