पत्रकारिता जगत का एक तारा सदा के लिए ओझल — प्रख्यात पत्रकार नवीन कुमार मिश्र नहीं रहे

राँची, 19 जून 2025:
बिहार-झारखंड के प्रिंट मीडिया जगत की एक जानी-पहचानी और सम्मानित शख्सियत, आउटलुक पत्रिका (झारखंड) के प्रमुख पत्रकार नवीन कुमार मिश्र का आज असामयिक निधन हो गया। वे 55 वर्ष के थे। एक माह पूर्व सड़क दुर्घटना में बाईक से ठोकर लगने के कारण उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था। इलाज के उपरांत उनकी स्थिति में सुधार हुआ था, परंतु दो दिन पूर्व तबीयत पुनः बिगड़ने के बाद राँची में ब्रेन ऑपरेशन किया गया, किंतु वे जीवन की जंग हार गए और 19 जून को इस नश्वर संसार से सदा के लिए विदा ले ली।
गहरा शोक और समाज की क्षति
उनकी मृत्यु की खबर से न केवल पत्रकारिता जगत बल्कि सम्पूर्ण पाठक समुदाय और शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। स्वर्गीय मिश्र प्रख्यात पत्रकार पंडित रामजी मिश्र मनोहर के तृतीय पुत्र थे। उनके सबसे बड़े भाई ज्ञानवर्धन मिश्र भी एक सुविख्यात पत्रकार हैं, जबकि मांझिल भाई पंकज कुमार मिश्र सरकारी सेवा से निवृत्त हो चुके हैं। उनकी पत्नी का देहांत लगभग दस वर्ष पूर्व ही हो गया था और वे निःसंतान जीवन व्यतीत कर रहे थे।
अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलियाँ
उनका अंतिम संस्कार आज राँची के मोक्षधाम में हजारों शुभचिंतकों, पत्रकारों और समाज के विशिष्ट जनों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। मुखाग्नि उनके मांझिल भाई श्री पंकज कुमार मिश्र ने दी।
श्रद्धांजलि व्यक्त करने वालों में प्रमुख नाम:
इस दुखद अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
प्रमुख शोक व्यक्त करने वालों में शामिल हैं —
- डॉ. पी.एस. पांडेय, वाइस चांसलर, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा
- अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार मिश्र, हाजीपुर कोर्ट
- उदय मिश्र, पूर्व संपादक
- देवेन्द्र मिश्र, पत्रकार, हिंदुस्तान
- जी.एन. भट्ट, संपादक, निर्माण भारती
- अमरेन्द्र कुमार मिश्र, पत्रकार, आरा
- चारोधाम मिश्र, पत्रकार
- जितेन्द्र मिश्र, पत्रकार, गया
- राकेश कुमार नीरज, संवाददाता, दैनिक भास्कर, दरभंगा
- अरुण कुमार पाठक, संवाददाता, दैनिक जागरण, दरभंगा
- महादेव सेन, प्रेस फोटोग्राफर, राँची
- दिवाकर प्रसाद, पूर्व प्रेस फोटोग्राफर, हिंदुस्तान टाइम्स, राँची
- कृष्ण बिहारी मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार, राँची
- संजय मिश्र, स्थानीय संपादक, प्रभात खबर, राँची
- प्रसन्न मिश्र, कार्यालय प्रभारी, हिन्दुस्तान, हजारीबाग
- डॉ. राकेश दत्त मिश्र, संपादक, दिव्य रश्मि पत्रिका
- मदन मोहन पांडेय, सेवा निवृत्त पुलिस उपाधीक्षक
- शिशिर कुमार पांडेय, बाल संरक्षण अधिकारी, बिहारशरीफ
- डॉ. नीलमणि, मनरेगा अधिकारी, बिहारशरीफ
- विजय प्रकाश मिश्र, सेवा निवृत्त न्यायाधीश, लखनऊ
- अशोक मिश्र, सेवा निवृत्त न्यायाधीश, राँची
- राजेन्द्र कुमार शर्मा, भिलाई (छत्तीसगढ़)
- रौशन चन्द्र मिश्र, पूर्णिया
- राजू मिश्र, राजेश चन्द्र मिश्र, ब्रजेश मिश्र, मिथिलेश मिश्र
- अखिलेश चंद्रा, पत्रकार, प्रभात खबर
- लव कुमार मिश्र, पत्रकार, द टाइम्स ऑफ इंडिया
- शैलेश कुमार पाठक, राष्ट्रीय संयोजक, मग धर्म संसद
श्रद्धांजलि के शब्द
पत्रकार गिरीन्द्र मोहन मिश्र ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा,
“पत्रकारिता जगत का एक तारा आज सदा के लिए ओझल हो गया। जो कभी सबकी खबर रखते थे, आज खुद ही खबर बन गए। अब वो समाचार की चमक और खनक कभी भी नहीं दिखलाई-सुनाई देगी।”
शाकद्वीपी ब्राह्मण समाज की ओर से स्व. नवीन कुमार मिश्र को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। साथ ही, ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकसंतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
ॐ शांति: शांति: शांति:।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com