ये शहर कुछ खास है -मुंबई
छोटे शहरों में रहते हुए जब पति का ट्रांसफर मुंबई हुआ तो मन खुश हो गया। बचपन से जिस शहर के बारे में सुन रखी थी, उसका दीदार हो रहा था।
हम बजाज चेतक स्कूटर से गेट वे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव वगैरह खूब घूमते। चर्नी चौपाटी पर भेल पुरी, पानीपुरी खाकर लौटते। कभी सिद्धीविनायक मंदिर कभी महालक्ष्मी मंदिर में भगवान का दर्शन कर आशीर्वाद लेते।
काफी साल हो गए हमलोग यहां के बहुत से हिस्सों में घूमे। धीरे-धीरे हमने यहीं बसने का निर्णय लिया । समंदर से हमें प्रेम हो गया। इसलिए यहां के एक हिस्से में समंदर से थोड़ी दूर हम लोगों ने एक छोटा सा घर भी ले लिया और अंततः हम यहीं के हो गए।
ये है मुंबई मेरी जान। हां, मुंबई ग्लैमर की दुनिया। यहां फिल्म वाले रहते हैं। यहां रात के ग्यारह बारह बजे भी रोड पर ट्रैफिक रहता है। कभी भी रोड खाली नहीं मिलेगा यहां। कोई न कोई जागता रहता है और जीवकोपार्जन में लगा रहता है।
यहां की एक खासियत सबको अचंभित करती है वो ये कि एंबुलेंस के लिए लोग खुद ही रोड खाली कर देते हैं। मानवता है यहां। भले बगल वाले फ्लैट में कौन रहता है, पता नहीं। पर रोड पर किसी को चोट लग जाए तो सब मदद करते हैं। झगड़ा करके समय बर्बाद नहीं करते।
यहां के पाव बड़ा , भेलपुरी और रगड़ा पेटिस का स्वाद लाजवाब है। सिद्धीविनायक में मिलने वाला लड्डू का प्रसाद अमृत तुल्य है। मुंबई में हर राज्य के लोग मिल जाएंगे। इसलिए यहां हर तरह का खाना मिलता है। यहां के मॉल बेजोड़ हैं। इनफिनिटी, इनॉरविट मॉल हो या ओबेरॉय सब एक से एक हैं। जहां आप मुंबई के विभिन्नता में एकता की संस्कृति को देख सकते हैं।
आधुनिकता के रंग में रमा ये शहर अपनी सभ्यता और संस्कृति को भी साथ लेकर चलता है। यहां का गणपति पूजा और नवरात्रि उत्सव सबको भावविभोर कर देता है। कान्हा का मटकी फोड़ी हम कैसे भूल सकते हैं ? सब कुछ अद्भुत होता है।
इसलिए हम कहते हैं कि ये शहर कुछ खास है।
-सविता शुक्ला
मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com