Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

एमवाई भारत युवाओं को नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में नामांकित होने का आमंत्रण देता है

एमवाई भारत युवाओं को नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में नामांकित होने का आमंत्रण देता है

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की पहल एमवाई भारत देशभर के युवाओं को एमवाई भारत नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में नामांकित करने के लिए सक्रिय रूप से प्रेरित कर रहा है। यह राष्ट्रव्यापी आह्वान युवाओं को राष्ट्रीय आपातकालीन स्थितियों व संकट के समय महत्वपूर्ण भूमिका निभाने हेतु सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस पहल का लक्ष्य एक प्रशिक्षित, सतर्क और लचीला स्वयंसेवक बल तैयार करना है, जो प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं, सार्वजनिक आपात स्थितियों और अन्य अप्रत्याशित परिस्थितियों में नागरिक प्रशासन की सहायता कर सके।
वर्तमान परिस्थितियों और उभरती सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए, एक मजबूत और समुदाय आधारित प्रतिक्रिया तंत्र की आवश्यकता तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक स्थानीय प्रशासन को अनेक सेवाओं में सहयोग प्रदान करते हैं—जैसे कि बचाव व निकासी अभियान, प्राथमिक उपचार व आपातकालीन देखभाल, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, सार्वजनिक सुरक्षा, तथा आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास प्रयासों में सहायता। आज एक प्रशिक्षित और सजग नागरिक बल की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है, और एमवाई भारत इस राष्ट्रीय मिशन में अपना सक्रिय योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।
एमवाई भारत अपने ऊर्जावान स्वयंसेवकों के साथ-साथ अन्य इच्छुक युवाओं से भी आग्रह करता है कि वे आगे आएं और एमवाई भारत नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में पंजीकरण कर देश सेवा में सहभागी बनें। यह पहल युवाओं में नागरिक उत्तरदायित्व और अनुशासन की भावना तो जागृत करती ही है, साथ ही उन्हें जीवन रक्षक कौशल और आपात स्थितियों में तत्काल प्रतिक्रिया देने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान करती है।
पंजीकरण की प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक है, जिसे एमवाई भारत के आधिकारिक पोर्टल पर पूरा किया जा सकता है। यह युवाओं के लिए राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने का एक सशक्त आह्वान है।

****
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ