Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

सेना के सम्मान में मातृ-शक्तियों द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

सेना के सम्मान में मातृ-शक्तियों द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

पाकिस्तान प्रायोजित पहलगाम आतंकी हमला के बाद भारतीय सेना के जवाबी कार्रवाई में आपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता के उपलक्ष्य में भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने व पाकिस्तान को आईना दिखाने के दृष्टि से राष्ट्र सेविका समिति, दक्षिण बिहार की सह कार्यवाहिका सह जाने - माने शिक्षाशास्त्री व कुशल संगठनकर्ता निवेदिता सिन्हा के नेतृत्व में सैकड़ों मातृ-शक्तियों की उपस्थिति में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।यह तिरंगा यात्रा विविध मार्गों से गुजरते हुए सचिवालय स्थित सप्तमूर्ति स्थित शहीदों को माल्यार्पण के साथ संपन्न हुआ।इस तिरंगा यात्रा के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए निवेदिता सिन्हा ने कहा कि जिस प्रकार पाकिस्तान प्रायोजित पहलगाम आतंकी हमला में निर्दोष एवं निहत्थे लोगों को धर्म पूछकर निर्ममता पूर्वक मारा जाना काफी निंदनीय है,और इस घटनाक्रम के पश्चात् भारत के पराक्रमी और हर चुनौतियों से मुकाबला करने वाली भारतीय सेना की वीरता को सम्मान करने के निमित्त तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। तिरंगा यात्रा में मातृ-शक्तियों द्वारा देशभक्ति गीतों के गायन के साथ -साथ वंदे मातरम्,जय हिंद जैसे गगनभेदी नारों से वातावरण गुंजायमान हो रहा था। सबों के जिह्वा पर भारतीय सेना की वीरता की चर्चा से देशभक्ति की प्रबल धारा बह रही थी,ऐसा प्रतीत हो रहा था।इस तिरंगा यात्रा में नमिता जी, अर्चना जी, संगीता सिन्हा, कल्याणी जी,किरण जी, प्रीति जी सहित काफी संख्या में मातृ-शक्तियों की उपस्थिति रही।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ