शब्द शिरोमणी फनकार
शब्द शिल्पी काव्य मोती समां महकाने वाले हैं।शेखावाटी के सृजनकार रसधार बहाने वाले हैं।
नवल धरा नवल कविता झंकार सुनाने वाले हैं।
गीत गजल माहिर पारखी रस बरसाने वाले हैं।
शब्दाक्षर मंच सुशोभित शब्द शिरोमणी फनकार।
शेखावाटी का गौरव है अगणित गुणी रचनाकार।
उमड़ रही काव्य धारा साहित्य संगम मनभावन।
गीत गजल छंद वर्षा भावों का बरसता है सावन।
शब्द शिल्पी सम्मेलन है काव्य की मधुरम फुहार।
शारदे सुवन मंगल गीत गाते मिलकर मंगलाचार।
सृजन का सम्मान हो रहा साहित्य यशगान यहां।
ज्ञान ज्योति आभामंडल श्रेष्ठ सुधी का मान यहां।
हंस वाहिनी कृपादायिनी सजा मां गायत्री दरबार।
शब्द सुमन अर्पण करने पूजन करते कलमकार।
मन मुदित पदाधिकारी कवि सारे आने वाले हैं।
मंच माला माइक सज्जित सभा सजाने वाले हैं।
रमाकांत सोनी सुदर्शन
नवलगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थान
रचना स्वरचित व मौलिक है
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews #Divya Rashmi News, #दिव्य रश्मि न्यूज़ https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com