महिलाओं को एक दिन तक सीमित नहीं किया जा सकता:-डॉ. बबीता चौहान

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में महिला अधिकार सम्मेलन में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान ने कहा कि महिलाओं को एक दिन तक सीमित नहीं किया जा सकता, वे हर क्षेत्र में योगदान दे सकती हैं। जल संरक्षण में जल सहेलियों की भूमिका इसका उदाहरण है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पांडे ने बताया कि जल सहेलियों के नाम राज्यपाल सम्मान के लिए भेजे गए हैं।
परमार्थ संस्था के डॉ. संजय सिंह ने जल सहेलियों की ऐतिहासिक जल यात्रा का उल्लेख किया। राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सोनी और नीलम प्रभात ने उनके प्रयासों को पूरे देश के लिए प्रेरणादायक बताया। सम्मेलन में सिरकुंवर, अजब, सीमा, पुष्पा, पूजा, आरती, रामदेवी, द्रोपदी, बेना, कपूरी, माया, रेखा, दीपा, कामिनी, गायत्री, लक्ष्मी, सोनम कुशवाहा, तारा, लाडकुंवर सहित कई जल सहेलियों को सम्मानित किया गया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com