आईडीबीआई बैंक द्वारा स्कूलों को दिए गए वाटर कूलर

आईडीबीआई बैंक द्वारा स्कूलों को दिए गए वाटर कूलर

दिव्य रश्मि के उपसम्पादक जितेन्द्र कुमार सिन्हा की कलम से |
आईडीबीआई बैंक की राजेन्द्र नगर शाखा द्वारा तीन स्कूलों में कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व योजना के तहत विभिन्न उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया, जिसमें वाटर कूलर, कूलर, पुस्तक रैक आदि शामिल है।
बैंक के राजेन्द्र नगर शाखा के शाखा प्रबंधक कुमार रौशन रतनेश द्वारा राजेंद्र नगर स्थित वनिता विहार बालक मध्य विद्यालय, वनिता विहार कन्या मध्य विद्यालय और गुलजार बाग स्थित एफ एन एस एकेडमी में उपरोक्त विभिन्न उपयोगी सामग्रियों का वितरण किया गया।
इस मौके पर वनिता विहार बालक मध्य विद्यालय के छात्रों को श्री रतनेश ने संबोधित भी किया और सभी उपस्थित छात्रों के बीच स्केच पेन का वितरण किया।

श्री रतनेश ने कहा कि मेरी पूरी कोशिश होगी कि मैं इस सामाजिक दायित्व का निर्वहन तत्परता से पूरा करुं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ