महिला सशक्तिकरण की प्रेरणास्रोत हैं सावित्री बाई फुले : अर्पणा बाला

महिला सशक्तिकरण की प्रेरणास्रोत हैं सावित्री बाई फुले : अर्पणा बाला

दिव्य रश्मि के उपसम्पादक जितेन्द्र कुमार सिन्हा की कलम से |

महिला सशक्तिकरण की प्रेरणास्रोत हैं सावित्री बाई फुले उक्त बातें "राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान" के संस्थापिका-सह-सचिव अर्पणा बाला ने कही। उन्होंने सावित्री बाई फुले की 194 वीं जयन्ती के अवसर पर राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान के मुख्यालय मे आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सावित्री बाई फुले, देश की पहली महिला शिक्षिका और समाज सुधारिका थी, उनके द्वारा किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है।

राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान के संस्थापिका-सह-सचिव अर्पणा बाला ने सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों ने भी सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर अपने विचारों से अवगत कराया। अपने वक्तव्यों में वक्ताओं ने सावित्री बाई फुले के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में जनकनन्दनी सिन्हा, शाकम्भरी, अंशुमाली, शिवम् जी सहाय एवं सुन्दरम् सहित अन्य सदस्यगण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ