ध्वजारोपण के साथ जयपुर में हुआ शत्रुंजय शतचंडी महायज्ञ का आह्वान
.jpeg)
नवीनगर प्रखंड के जयपुर ग्राम में ध्वजारोपण के साथ श्री शत्रुंजय शतचंडी महायज्ञ का आह्वान किया गया। इस यज्ञ को 10 से 15 अप्रैल तक संपादित किया जाना तय हुआ है। बुधवार की सुबह शुभ-मुहूर्त में श्रीराम पाण्डेय की अध्यक्षता में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित पवन मिश्र ने उक्त यज्ञ के निमित्त ध्वजारोपण करवाया। यजमान की भूमिका का निर्वहण अमिताभ कुमार सिंह अमर ने किया। समस्त ग्रामीण जन बड़े ही उत्साह से ढोल-बाजे के साथ पूरे गांव का भ्रमण किये।पंडित मिश्र ने बतलाया कि यज्ञ को शास्त्रों में सर्वश्रेष्ठ कर्म माना गया है जिससे आध्यात्मिक संपदा तो मिलती ही है, मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं। श्रीराम पांडेय ने कहा कि यज्ञ करने से मानसिक शांति के साथ- साथ दैहिक, दैविक तथा भौतिक तापों का शमन भी होता है। यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संतोष सिंह ने कहा कि यज्ञ में इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों से वातावरण में मौजूद खतरनाक बैक्टीरिया और जीवाणु खत्म हो जाते हैं। यज्ञ मंत्री अशोक पांडेय के अनुसार यज्ञ की सुगंध समाज को सुसंगठित कर सुव्यवस्था प्रदान करती है। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि काली सिंह, विंध्याचल सिंह, हरेंद्र सिंह, मृत्युंजय पांडेय, धनंजय जयपुरी, अखिलेश सिंह,अमरंजय पाण्डेय, रामानुज सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, चन्द्रधन सिंह, बिलखदेव सिंह, काली साव, दिलकेश पासवान, ललन साव,विजय पासवान, रामकुमार चौधरी, अभिनव सिंह,धर्मेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, बिट्टू सिंह, श्रवण सिंह, सत्यनारायण पांडेय, रविंद्र सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews