इस बार दिवाली में
चौखट पर रख आना एक दिया इस बार दिवाली में
प्राण निछावर कर दिए जिसने देश की रखवाली में
तम ने है किया बसेरा दिन रात घनघोर काली में
चौखट पर रख आना एक दिया इस बार दिवाली में
बिंदी छूटा कंगन टूटा सुना सुना जीवन है तंगहाली में
चौखट पर रख आना एक दिया इस बार दिवाली में
मन्नू मुनिया खोए रहते सदा पापा के ख्याली में
चौखट पर रख आना एक दिया इस बार दिवाली में
आंख की रोशनी गई बाबा की मां है जिती बदहाली में
चौखट पर रख आना एक दिया इस बार दिवाली में
डॉ बीना सिंह रागी
भिलाई छत्तीसगढ़
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews