नंदलाल
डा उषाकिरण श्रीवास्तवफिर से आ जाओ नंदलाल
सारे जग के पालनहार,
करने पापियों का संहार
हम सब करते अर्ज-गुहार।
बंदी गृह में जन्म हुआ और
नंद गांव गुलजार हुआ,
यमुना जी दर्शन करने को
व्याकुल हो रहीं आज।
कंश का अत्याचार बढ़ा तो
घर-घर हां-हां कार मचा,
भारत में सुख-शांति के लिए
फिर से आ जाओ एक वार।
वंशी की धुन सुनकर राधा
सखियों के संग मुग्ध हुईं,
अमर-प्रेम की तान सुनाने
फिर से आ जाओ नंदलाल।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews