Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

जब मन तडफे व्याकुल होऊँ

जब मन तडफे व्याकुल होऊँ

जब मन तडफे व्याकुल होऊँ, कोई मुझे पैगाम दे,
चिट्ठी लिखकर मेरे नाम की, धीरज का पैगाम दे।
आकुल व्याकुल घायल मन, कैसे इसको धीर मिले,
घायल मन शीतलता पा जाये, शब्दों से पैगाम दे।
नहीं चाहिए कोई ऐसा, बस जख्मों को जाये कुरेद,
विचलित होते व्याकुल मन को, ममता का पैगाम दे।
ज़ख्म घने हैं आह न निकले, अपनों की रूसवाई के,
तन्हाई में जब बहते आँसू, कोई स्नेह भरा पैगाम दे।
व्यथित हो जब नयन तलाशें, कोई अपना मिल जाये,
पीड़ा कह मन हल्का हो जाये, दोस्त कोई पैगाम दे।

डॉ अ कीर्ति वर्द्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ