Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

खुद में खुद को ज़िन्दा रख, मानवता हित आगे बढ़।

खुद में खुद को ज़िन्दा रख, मानवता हित आगे बढ़।

मुश्किल बहुत है मन्जिल पाना, सीढ़ी धीरे धीरे चढ़।
बाधाओं से कभी न डरना, नये मार्ग को प्रेरित करती,
बड़े लक्ष्य जीवन के हों तो, छोटी बातों पर मत अड।
सूरज ढलता तम आ जाता, पुनः प्रातः आस जगाता,
जो जीने की आस जगाये, जीवन में उससे मत लड।
सकारात्मक चिंतन अपना, बाधाओं से कैसा डरना,
नकारात्मक सोच त्यागना, चाहे जितनी हो गड़बड़।

डॉ अ कीर्ति वर्द्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ