तेरे हाथ की लकीरों से नहीं मुझको वास्ता,
मेरे हाथ की लकीरों में तेरा नाम लिखा है।तू किसी और की हो जाए, तो भी गम नहीं,
मेरे दिल पर तो बस तेरा ही नाम लिखा है।
इश्क़ का मतलब, महबूब को खुशियाँ देना,
किताबें इश्क़ में बस यही पैगाम लिखा है।
मिलना या बिछुड़ना तो तक़दीर के खेल हैं,
मेरे नसीब में हारकर भी जीत जाना लिखा है।
यूँ ही नहीं पढ़ते कसीदे, दुश्मन तारीफ़ में मेरी,
किसी के काम आना, हुनर विरासत में लिखा है।
डॉ अ कीर्तिवर्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews