भारतीय जन महासभा ने मनाया नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

भारतीय जन महासभा ने मनाया नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भारतीय जन महासभा के लोगों ने मंगलवार को आम बगान, साकची जमशेदपुर स्थित नेता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर मनायी।
इस शुभ अवसर पर महासभा के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता में अहम भूमिका निभाने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भुलाया नहीं जाना चाहिए।
कहा कि भारतीय नोटों पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की फोटो होनी चाहिए।
इस आयोजन में महासभा के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार के अलावे प्रकाश मेहता, सतीश कुमार गुप्ता, राम अवतार अग्रवाल, शिव शंकर पाल, रवि शंकर झा, शिवात्मा तिवारी, निशा वाणी, कल्याणी पाठक, चंद्रकला देवी, मधु सिन्हा, रेनू तिवारी, इंदू सिंह एवं नंदिनी कुमारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इसके अलावे भारतीय जन महासभा के लोगों ने देश-विदेश के अनेक स्थानों पर भी जयंती मनाई गई। जिनमें प्रमुख रूप से नोएडा उत्तर प्रदेश से ए. के. जिंदल, नई दिल्ली से दीप शेखर सिंहल, सिंगापुर से बिदेह नंदिनी चौधरी, रायपुर से प्रियंका अग्रवाल, कोलकाता से सुखेन मुखोपाध्याय, मेघाश्री मुखोपाध्याय, शालिनी सोंथालिया, तरुण कुमार पोद्दार, जयपुर से मोतीलाल शर्मा, रतलाम से मधु परिहार, रामचंद्र पाठक, प्रफुल्ल कुमार जैन, पूनम ढलवानी, सचिन तलेरा , गोपाल पोरवाल, ममता मीणा, सुरेश मालवीय, योगेंद्र चौहान, समरथ वाघेला, वाराणसी से आशुतोष मिश्रा, विजय कुमार उपाध्याय, रांची से सुजीत कुमार, चास से सदानंद बरनवाल, दिल्ली से अर्चना वर्मा, जमशेदपुर से किरण कुमारी 'वर्तनी', श्याम सुंदर मिश्रा ,दीनबंधु चंद्र , विजय व राजेश, नोनीहाट दुमका से रेखा देवी, रिया कुमारी एवं पुनम देवी आदि के नाम सम्मिलित हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ