भिखारी ठाकुर की विदेशिया ने बजा दिया दुनिया में डंका

भिखारी ठाकुर की विदेशिया ने बजा दिया दुनिया में डंका

औरंगाबाद से हमारे दिव्य रश्मि संवाददाता अरविन्द अकेला की खबर
औरंगाबाद के सदर प्रखंड स्थित ग्राम जम्होर में जिले की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन,औरंगाबाद के तत्वावधान में जिला डॉ सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह एवं महामंत्री धनंजय जयपुरी के आह्वान पर भारत के महान सपूत,कालजई साहित्यकार एवं भोजपुरी भाषा के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर जी की 136वीं जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई।
जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार सिंह ने की जबकि संचालन राणा सुनील सिंह ने किया।
"भिखारी ठाकुर की विदेशिया डंका बजा दी सारी दुनिया" विषयक गोष्ठी का विषय प्रवेश संस्था के उपाध्यक्ष सुरेश विद्यार्थी ने किया।कहा कि भिखारी ठाकुर एक जीवन्त साहित्यकार के रूप में चर्चित थे। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से भोजपुरी भाषा को भारत की सीमा लांघकर विदेश तक पहुंचाया। मॉरीशस,केन्या,फिनलैंड,सूरीनाम जैसे देशों में भी भोजपुरी भाषा जानने वाले लोग बहुतायत हैं।इसके पीछे एक ही कारण है कि भिखारी ठाकुर के समय में जो लोक परंपरा के साहित्यकार थे उनके बीच में अत्यंत ही लोकप्रिय हुए। बिहार के श्रमिक जहां-जहां भी उन जगहों पर गए ।अपनी भोजपुरी की धाक जरूर जमाईं।
भिखारी ठाकुर की रचनाएं विदेशिया,भाई विरोध,बेटी बियोग, कलयुग प्रेम,गंगा स्नान ,विधवा विलाप कालजयी रचनाओं में से एक है। जो छोटे-छोटे पात्रों को इंगित करते हुए भिखारी ठाकुर जी उसे नाटक के माध्यम से मंच पर मंचित करते थे और लोगों के हृदय को संवेदित कर देते थे।जब ये सभी मंच पर मंचित किए जाते थे तो दर्शक दीर्घा में लोग दांतों तले उंगली दबा लेते थे। ऐसा अभिनय उन्हें अन्यत्र देखने को नहीं मिलता था। उनकी विदेशिया नाटक ने पूरी दुनिया में डंका बजाई। विदेशिया देखने के लिए लोग भोजपुरी भाषा सीखने लगे। भिखारी ठाकुर की रचनाएं उन्हें समर्पित हैं जो अपनी आवाज को सरकार तक, प्रशासन तक, अपने गांव के प्रधान तक पहुंचाने में असमर्थ हैं ऐसे में भिखारी ठाकुर उनकी आवाज बनते थे और आवाज बनकर उनकी व्यथा,दारुण दशा को रेखांकित करते थे। इसलिए उन्हें भोजपुरी का शेक्सपियर कहा जाता है। आज की विचार गोष्ठी में सुजीत कुमार सिंह,जितेंद्र कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह,धर्मेंद्र कुमार, राहुल कुमार, सोमप्रकाश रविकर, सौरभ राज सहित अन्य उपस्थित थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ