4 दिसम्बर 2023, सोमवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

श्री गणेशाय नम:

4 दिसम्बर 2023, सोमवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

4 दिसम्बर 2023, सोमवार का दैनिक पंचांग

🔅 तिथि सप्तमी 08:47 PM

🔅 नक्षत्र मघा रात्रिशेष 12:12

🔅 करण :

                विष्टि 08:44 AM

                बव 08:44 AM

🔅 पक्ष कृष्ण

🔅 योग वैधृति 09:45 PM

🔅 वार सोमवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 06:44 AM

🔅 चन्द्रोदय 11:11 PM

🔅 चन्द्र राशि सिंह

🔅 सूर्यास्त 05:16 PM

🔅 चन्द्रास्त 11:46 AM

🔅 ऋतु हेमंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1945 शोभकृत

🔅 कलि सम्वत 5125

🔅 दिन काल 10:38 AM

🔅 विक्रम सम्वत 2080

🔅 मास अमांत कार्तिक

🔅 मास पूर्णिमांत मार्गशीर्ष
☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:18:13 - 12:00:45

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 12:00 PM - 12:43 PM

🔅 कंटक 08:28 AM - 09:10 AM

🔅 यमघण्ट 11:18 AM - 12:00 PM

🔅 राहु काल 07:40 AM - 08:59 AM

🔅 कुलिक 02:08 PM - 02:50 PM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 09:53 AM - 10:35 AM

🔅 यमगण्ड 10:19 AM - 11:39 AM

🔅 गुलिक काल 12:59 PM - 02:19 PM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल पूर्व
☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुम्भ, मीन

❤💛विशेष ~ भद्रा दिन 07:44 तक। 💛❤

❤💛💛💛💛💛💛💛💛💛💛❤❤

4 दिसम्बर 2023, सोमवार का दैनिक राशिफल

मेष (Aries): आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे, जिससे कार्य में उत्साह एवं ऊर्जा का अनुभव करेंगे। आप पर लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी। परिजनों के साथ आनंद एवं उल्लास से समय बीतेगा। माता से लाभ होने के संकेत प्रतीत होते हैं। मित्र एवं संबंधियों से घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

वृषभ (Tauras): आज आपको सावधान रहने की सलाह देते हैं। आज होने वाली घटनाओं से आप चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य खराब होने और आंखो में कष्ट होने की आशंका है। स्वजनों एवं परिजनों के विरोध एवं रूखेपन का सामना करना पड़ेगा। आज शुरू किए गए कार्य अपूर्ण रहेंगे। खर्च अपेक्षा से अधिक होगा। दुर्घटना से सावधान रहें।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

मिथुन (Gemini): आज आपका दिन बहुत लाभदायी है। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिलने के योग हैं। धनप्राप्ति के लिए दिन शुभ है। मित्रों से अचानक मुलाकात लाभदायी रहेगी। पुत्र, भाई एवं पत्नी से लाभ होने के संकेत हैं, अच्छा खाना मिलेगा। स्त्री मित्रों से लाभ होगा। व्यापार या नौकरी में लाभ होगा। वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 8

कर्क (Cancer): आज का दिन आपके लिए अनुकूल है ऐसा प्रतीत होता है। आपके काम सरलता से संपन्न होंगे। आपके उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे, पदोन्नति के योग हैं। परिजनों के साथ मुक्त मन से बातचीत होगी। घर की सज्जा में रुचि लेकर कुछ नया करेंगे। कार्य संदर्भ में बाहर जाना हो सकता है। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे, सरकारी लाभ होगा एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

सिंह (Leo): आज आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा। पूर्वनिर्धारित काम की तरफ प्रयास होगा। व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा। आज आपके धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहने की संभावना है। धार्मिक प्रवास का आयोजन भी हो सकता है। आपमें आज क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, इसलिए सावधान करते हैं। विदेश में रहनेवाले स्वजनों के समाचार मिलेंगे। संतानों एवं व्यापार की परेशानियों के कारण मन अशांत रहेगा।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 1

कन्या (Virgo): आज का दिन नए कार्य का श्रीगणेश करने के लिए उचित है। स्वास्थ्य का ध्यान रखने और खासकर बाहर के खाने-पीने से परहेज करने की सलाह देते हैं। आज आपमें क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें। परिजनों से उग्र चर्चा के कारण मनमुटाव न हो, इसका खास ध्यान रखिएगा। पानी से दूर रहने की सलाह देते हैं। धन अधिक व्यय होगा।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

तुला (Libra): आज आपका दिन आनंद-प्रमोद में बीतेगा। प्रणय के लिए आज का दिन अच्छा है और प्रियतम की संगत का आनंद मिलेगा। मित्र एवं प्रियजन आपके प्रवास को आनंद से भर देंगे। नए वस्त्रों की खरीद के योग हैं। तन-मन की तंदुरस्ती अच्छी रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। अच्छे भोजन एवं वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

वृश्चिक (Scorpio): आज आप के घर में सुख-शांति और आनंद का माहौल रहेगा। आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रतिस्पर्धियों तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। दफ्तर में सहकर्मियों से अच्छी मदद मिलेगी। स्त्री मित्रों से मुलाकात होगी। मायके से समाचार आने के योग देख रहे हैं। धन लाभ होगा और अधूरे कार्य संपन्न होंगे।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 8

धनु (Sagittarius): आज आपको यात्रा-प्रवास न करने की सलाह देते हैं। संतानों के स्वास्थ्य एवं अभ्यास संबंधित चिंता से मन व्याकुल होगा। सफलता न मिलने पर निराश होने के योग देख रहे हैं। क्रोध पर संयम रखिएगा। आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहने की कोशिश करें। प्रणय संबंधों के लिए आज का दिन उचित है।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

मकर (Capricorn): आज आपकी मनःस्थिति और स्वास्थ्य अच्छा नहीं है। परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न रहेगा। शरीर में स्फूर्ति एवं प्रफुल्लता का अभाव रहेगा। अपनों से मनमुटाव का प्रसंग हो सकता है। छाती में पीड़ा या कोई विकार हो सकता है। निद्रा का अभाव रहेगा। मानहानि होने की आशंका है। स्त्रियों एवं पानी से संभलने की सलाह देते है।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

कुंभ (Aquarius): मानसिक रुप से आज आप बहुत हल्का महसूस करेंगे। मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। घर में बंधु-बांधवों के साथ मिलकर कोई आयोजन करने की संभावना देख रहे हैं। मित्रों और स्वजनों से मुलाकात होगी। घर के आसपास कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। वैवाहिक आनंद की अनुभूति होगी।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

मीन (Pisces): आज आप को व्यय पर संयम रखने की सलाह देते हैं। क्रोध और जिह्वा पर संयम रखने को कहते हैं, अन्यथा इससे मानसिक दुख पहुंचने की आशंका है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। परिजनों के साथ मनमुटाव होने की आशंका है। नकारात्मक विचारों को न आने दें और खान-पान में संयम रखें।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9 
प्रेम सागर पाण्डेय , नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष} रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना,निःशुल्क परामर्श ~ शनिवारदूरभाष ~ 9122608219/ 8877323328
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ