जमशेदपुर महासभा ने की दो दिवसीय सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासंघ का राष्ट्रीय सम्मेलन 6-7 जनवरी 2024 की तैयारी बैठक|

जमशेदपुर महासभा ने की दो दिवसीय सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासंघ का राष्ट्रीय सम्मेलन 6-7 जनवरी 2024 की तैयारी बैठक|

  • सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासंघ की तैयारी बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिए अपने विचार

*जमशेदपुर 12 अक्तूबर 2023 सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी बैठक आज जमशेदपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक चंद्रशेखर मिश्रा ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय उपस्थित थे।


बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने आगामी राष्ट्रीय सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में राष्ट्रीय कमिटी का खुला चुनाव होगा। उन्होंने देश के विभिन्न स्वजातीय संगठनों के प्रमुखों को भी आमंत्रित करने का भरोसा दिलाया।


बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता चंदन मिश्र ने राष्ट्रीय सम्मेलन के विषय प्रवेश पर विस्तार से जानकारी दी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी दिव्य ज्ञान मिश्र ने सम्मेलन के उद्देश्य तथा राजनीतिक भागीदारी पर चर्चा की। राष्ट्रीय सचिव आचार्य कृष्ण ने विभिन्न कमिटी एवं अन्य प्रदेश से आगंतुक अतिथियों को जुटाने पर बल दिया।


बैठक में आगामी राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर विभिन्न मंडल क्षेत्र से आए सभी लोगों ने अपनी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि हम सबों की भागीदारी से वृहद महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें कम से कम हजारों माग बंधुओं की प्रमुखता से भागीदारी होने की संभावना है।


बैठक में संगठन के कई विषयों पर भी चर्चा की गई और साथ में सम्मेलन में आमंत्रित हेतु जिलावार संगठन से जुड़े सदस्यों से सहयोग की बात की गई। सभी वक्ताओं ने राष्ट्रीय सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के साथ तन मन धन से सहयोग तथा कार्यक्रम में युवाओं तथा महिलाओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर बल दिया।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय, मुख्य संरक्षक चंद्रशेखर मिश्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता चंदन मिश्र, राष्ट्रीय सचिव आचार्य कृष्ण, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी दिव्य ज्ञान, संगठन के वरीय सलाहकार संजय मिश्र, जमशेदपुर सचिव रविंद्र मिश्रा, सलाहकार आनंद मिश्र,प्रदेश महासचिव मिथलेश मिश्र ,निर्मल मिश्र, जितेंद्र मिश्र, सुबोध मिश्र, आशुतोष मिश्र, अभिषेक मिश्र, सतीश मिश्र, मनोज पांडेय, विशेश्वर पांडेय, निखिल मिश्रा सचिन उपाध्याय सहित अन्य कई सदस्य उपस्थित थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ