12 अगस्त 2023, शनिवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

12 अगस्त 2023, शनिवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से
 गणेशाय नम: !!दैनिक पंचांग!! 
☀ 12 - अगस्त - 2023
☀ पंचांग    
🔅 तिथि एकादशी 08:02 AM
🔅 नक्षत्र मृगशिरा 08:37 AM
🔅 करण :
           बालव 06:33 AM
           कौलव 06:33 AM
🔅 पक्ष कृष्ण  
🔅 योग हर्शण 03:21 PM
🔅 वार शनिवार  

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    
🔅 सूर्योदय 05:30 AM  
🔅 चन्द्रोदय +02:17 AM  
🔅 चन्द्र राशि मिथुन  
🔅 सूर्यास्त 06:30 PM  
🔅 चन्द्रास्त 03:50 PM  
🔅 ऋतु वर्षा  

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष    
🔅 शक सम्वत 1945 शोभकृत
🔅 कलि सम्वत 5125  
🔅 दिन काल 01:06 PM  
🔅 विक्रम सम्वत 2080  
🔅 मास अमांत श्रावण (अधिक)  
🔅 मास पूर्णिमांत श्रावण (अधिक)  

☀ शुभ और अशुभ समय    
☀ शुभ समय    
🔅 अभिजित 11:28:12 - 12:20:39
☀ अशुभ समय    
🔅 दुष्टमुहूर्त 05:20 AM - 06:13 AM
🔅 कंटक 11:28 AM - 12:20 PM
🔅 यमघण्ट 02:58 PM - 03:50 PM
🔅 राहु काल 08:37 AM - 10:16 AM
🔅 कुलिक 06:13 AM - 07:05 AM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 01:13 PM - 02:05 PM
🔅 यमगण्ड 01:32 PM - 03:11 PM
🔅 गुलिक काल 05:20 AM - 06:59 AM
☀ दिशा शूल    
🔅 दिशा शूल पूर्व  

☀ चन्द्रबल और ताराबल    
☀ ताराबल  
🔅 भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती  
☀ चन्द्रबल  
🔅 मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर  
❤️💛विशेष ~ पुरूषोत्तमी एकादशी व्रत [सभी के लिए]।💛❤️
❤💛 12 अगस्त 2023, शनिवार 💛❤
मेष (Aries): आज के दिन आप थकान, आलस्य और व्यग्रता का अनुभव करेंगे। आपको आज स्फूर्ति नहीं लगेगी। बात-बात में आपको क्रोध आएगा। जिससे आपका कार्य न बिगडे़ अथवा तो नौकरी, व्यापार के स्थान या घर में किसी को दुःख न पहुंचे इसका ध्यान रखिएगा। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य में जाना हो सकता है।
शुभ रंग  =  पींक 
शुभ अंक  :  1

वृषभ (Tauras): आप गृहस्थ जीवन में सुख-शांति का अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्यों और निकटस्थ दोस्तों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर मिलेगा। प्रवास का आयोजन होने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन लाभ हो सकता है। दूर बसनेवाले स्नेहीजनों का समाचार आपको खुश करेगा। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग  =  उजला
शुभ अंक  :  4

मिथुन (Gemini): आपके अधूरे कार्य आज पूरे होंगे और कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण आपके मन को प्रसन्न रखेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। ऑफिस में संघर्ष या मनमुटाव के अवसर आ सकते हैं। इससे सावधान रहना आवश्यक है।
शुभ रंग  =  नीला
शुभ अंक  :  3

कर्क (Cancer): दिन का आरंभ चिंता और उद्वेग के साथ हो सकता है। स्वास्थ्य की शिकायत भी रह सकती है। नए कार्य शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। आकस्मिक धन खर्च होगा। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद होने से मनमुटाव हो सकता है। अत्यधिक कामुकता आपके मानभंग का कारण न बने इसका ध्यान रखें। यात्रा-प्रवास में कठिनाई आ सकती है।
शुभ रंग  =  केशरी
शुभ अंक  :  7

सिंह (Leo): नकारात्मक विचार हताशा पैदा करेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता अनुभव कर सकते हैं। माता-पिता के साथ मतभेद हो सकता है या उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। ज
मीन, मकान और वाहन के दस्तावेज करने में सावधानी रखें। जलाशय से बचें भावनात्मकता के प्रवाह में न बहने की सलाह है।
शुभ रंग  =  गुलाबी
शुभ अंक  :  8

कन्या (Virgo): आज कोई भी अविचारी कदम उठाने से बचें। हालांकि कार्य में सफलता तो आपको मिलेगी ही। प्रतिस्पर्धियों को भी आप परास्त कर सकेंगे। भाई बंधुओं और पड़ोसियों के साथ खूब अच्छे संबंध रहेंगे। आर्थिक लाभ भी होगा। सार्वजनिक मान-सम्मान मिल सकता है। चित्त में प्रसन्नता रहेगी।
शुभ रंग  =  श्याम 
शुभ अंक  :  6

तुला (Libra): आपको जिद्दी व्यवहार छोड़कर समाधानपूर्ण व्यवहार रखने के लिए कहते हैं। आपकी अनियंत्रित वाणी किसी से मनमुटाव करा सकती है। द्विधा में फंसा मन आपको कोई ठोस निर्णय पर नहीं आने देगा। महत्वपूर्ण निर्णय आज न लेने की सलाह देते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग  =  बैंगनी 
शुभ अंक  :  3

वृश्चिक (Scorpio): तन-मन से खुश और प्रफुल्लित रहेंगे। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन प्रवास या मिलन-मुलाकात का अवसर आएगा। जीवनसाथी के साथ आत्मीयता गहरी होगी। आर्थिक लाभ हो सकता है। शुभ अवसर पर बाहर जाना होगा। आनंददायक समाचार प्राप्त होगा। महबीरजी का आशीर्वाद आपके साथ है।
शुभ रंग  =  गुलाबी
शुभ अंक  :  5

धनु (Sagittarius): आज का दिन आपके लिए थोड़ा कष्टदायक रह सकता है। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ बकझक के कारण मन दुःखी होने की संभावना है। क्रोध पर अंकुश रखना जरूरी है। दुर्घटना से बचें। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी रखें। अधिक खर्च होने से पैसे की तंगी रहेगी।
शुभ रंग  =  पीला
शुभ अंक  :  9

मकर (Capricorn): सामाजिक क्षेत्र में नौकरी-धंधा में और अन्य क्षेत्रों में आज का दिन लाभदायक रहेगा। मित्रों, सगे-सम्बंधियों के साथ बाहर जाएंगे। मांगलिक प्रसंगों में उपस्थित होंगे। स्त्री मित्रों और पत्नी और पुत्र से लाभ होगा। विवाहोत्सुक युवक-युवतियों की वैवाहिक समस्या हल होगी। प्रवास-पर्यटन होंगे।
शुभ रंग  =  बैंगनी 
शुभ अंक  :  3

कुंभ (Aquarius): आज आपका हर कार्य निर्विघ्न पूरा होगा, जिससे आप खुश रहेंगे। नौकरी-व्यवसाय की जगह परिस्थिति अनुकूल रहेगी और कार्य में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहने के कारण आप मानसिक रूप से किसी भी प्रकार के बोझ से मुक्त होंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद रहेगा। धन प्राप्ति और पदोन्नति का योग है।
शुभ रंग  =  श्याम 
शुभ अंक  :  3

मीन (Pisces): नकारात्मक विचार पर हावी न हो जाएं इसका ख्याल रखने की चेतावनी देते हैं। मानसिक अस्वस्थता आपको परेशान करेंगे। स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक कार्य करें। संतान की समस्या चिंतित कर सकती है। आज महत्वपूर्ण निर्णय न लेने की सलाह है।
शुभ रंग  =  पीला
शुभ अंक  :  9
प्रेम सागर पाण्डेय 
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार
दूरभाष ~ 9122608219
                8877323328

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ