लोहिया के नाम पर गिरावट की हद देखी,
जेपी के नाम पर विरासत की थू थू भी।नेहरू के नाम पर निरंकुशता अंतहीन,
गांधी के नाम पर देखी नास्तिकता भी।
नाम हिंदुत्व का, काम देखा मजहब का,
गौओं की नस्ल को मिटाते देखा भारत में।
जाति को बढ़ाते हुए जाति का विरोध देखा,
प्रगति का नारा दे झोंक दिया गारत में।।
ओ री पॉलिटिक्स तेरी गजब की हैं ट्रिक्स,
नहीं ऐसी मनमानी पढ़ी सुनी महाभारत में।
नारा है सेवा , प्रयोजन है मेवा का,
करुणा की ओट चलें क्रूर कुटिल स्वारथ में।
-प्रो रामेश्वर मिश्र पंकज
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews