*प्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक डॉक्टर विवेकानंद मिश्र सम्मानित किये गए*

*प्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक डॉक्टर विवेकानंद मिश्र सम्मानित किये गए*

बिहार प्रदेश कर्मचारी संघ सह महागठबंधन के वरिष्ठ नेता कपिल देव प्रसाद सिंह ने डॉक्टर विवेकानंद पथ स्थित डॉक्टर मिश्र के आवास पर जाकर उन्हें अंग वस्त्र एवं गले में माला डाल कर सम्मानित किया डॉ विवेक मिश्र ने भी कपिल देव बाबू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी लंबी जीवन की कामना की। इस मौके पर कपिल देव बाबू ने कहा कि डॉक्टर साहब हम लोगों के लिए गौरव हैं प्रताप बहुतों के लिए प्रेरणा स्रोत भी। उन्होंने कहा इस आर्थिक युग में जहां पर अधिकांश तक डॉक्टरों की भौतिकवादी लिप्सा इतना अनियंत्रित हो गई है कि उनके लिए अर्थ ही सब कुछ है। चिकित्सा को सेवा नहीं बड़ा व्यवसाय का माध्यम बना लिया है। वही हम सबों के बीच डॉ मिश्रा विभिन्न रोगों से पीड़ित खासकर गरीबों के लिए समुचित चिकित्सीय परामर्श एवं उपचार से बड़ी संख्या में लोगों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि डॉक्टर केवल चिकित्सा क्षेत्र में ही नहीं बल्कि विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में संगठनों से जुड़कर मानवता की सेवा संरक्षण में ख्याति प्राप्त समाजसेवक भी हैं। उल्लेखनीय डॉक्टर विवेकानंद मिश्र को समाज सेवा में विशेष योगदान के लिए कई संस्थाओं ने सम्मानित किया है। अभिनंदन किया है। डॉक्टर साहब के लंबी जीवन की कामना कपिल देव बाबू ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में डॉ राजेंद्र प्रसाद मिश्र डॉ गीता विश्वकर्मा डॉ सुरेंद्र कुमार अद्यतन भारत के संपादक रवि भूषण पाठक डॉ भोला पांडेय कविता राऊत सुनीता देवी पंडित निशीकांत मिश्र अनंत अच्युत मराठे अर्चना बनर्जी नीलम पासवान किरण पाठक आदि ने भी डॉक्टर साहब कृतित्व व्यक्तित्व पर अनेकों संस्मरण सुना कर सामाजिक योगदान के लिए भूरी भूरी प्रशंसा की।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ