अगस्त 2023 के कुछ महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार, रक्षाबंधन का त्योहार 31 अगस्त की सुबह 7:05 तक ही मनाया जाएगा।

अगस्त 2023 के कुछ महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार

लेखक: रवि शेखर सिन्हा उर्फ आचार्य मनमोहन,ज्योतिष मार्तंड एवं जन्म कुंडली विशेषज्ञ।
मैं आप सबको और आप सबके हृदय में विराजमान ईश्वर को प्रणाम करता हूं और धन्यवाद करता हूं।
इस वर्ष अधिक मास, सावन माह में पड़ जाने के कारण सावन का महीना 2 महीने का हो गया है। अगस्त 2023 के 16 तारीख तक अधिक मास सावन रहेगा। 17 अगस्त से शुद्ध सावन शुक्ल पक्ष आरंभ होगा। 30 अगस्त को सावन पूर्णिमा रक्षाबंधन के त्यौहार के साथ सावन माह पूर्ण हो जाएगा। जैसा कि हम सब जानते हैं कि सावन का महीना भगवान आशुतोष त्रिपुरारी महादेव शिव शंकर को समर्पित है। अतः अगस्त माह में देश दुनिया में धूमधाम से भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाएगी। मंदिरों में, घरों में जगह-जगह पर रुद्राभिषेक का कार्यक्रम होगा। कांवरियों की यात्रा बोल बम के नारों के साथ वातावरण को प्रफुल्लित कर देने वाला होगा। सावन माह, सावन माह के अधिपति देवी देवताओं को, भगवान सदाशिव भोलेनाथ को प्रणाम करते हुए और नमन करते हुए आइए जानते हैं अगस्त 2023 के कुछ महत्वपूर्ण व्रत और त्योहारों के बारे में।

  • 1 अगस्त मंगलवार को स्नान दान व्रत की पुरुषोत्तम पुर्णिमा मनाई जाएगी।
  • 4 अगस्त शुक्रवार को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत होगा।
  • 7 अगस्त सोमवार को सावन सोमवार का व्रत होगा।
  • 6 अगस्त रविवार को विश्व स्तर पर मित्रता दिवस का पर्व मनाया जाएगा।
  • 7 अगस्त रविवार को सावन सोमवार का व्रत होगा।
  • 12 अगस्त शनिवार को पुरुषोत्तम एकादशी का व्रत गृहस्थ और वैष्णव दोनों के लिए सर्वमान्य होगा।
  • 13 अगस्त रविवार को प्रदोष व्रत होगा।
  • 14 अगस्त सोमवार को सावन सोमवार का व्रत होगा। साथ ही आज के दिन मासिक महाशिवरात्रि का व्रत भी होगा।
  • 15 अगस्त मंगलवार को भारतीय स्वतंत्रता दिवस को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। भारतवर्ष की शान लाल किले पर हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ध्वजारोहण करके भारत वासियों को अपना संदेश देंगे। आज के दिन हर घर में तिरंगा लहराएगा। 16 अगस्त बुधवार को स्नान दान श्राद्ध की पुरुषोत्तमी अमावस्या होगी। साथ ही आज अधिक मास अर्थात मलमास समाप्त हो जाएगा।
  • 17 अगस्त गुरुवार को चंद्र दर्शन होगा। आज भगवान सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। जिसे सिंह संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है।
  • 18 अगस्त शुक्रवार को धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
  • 19 अगस्त शनिवार को हरियाली तीज का त्यौहार मनाया जाएगा। जिसे कजरी तीज के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा इसका नाम श्रावणी तीज भी है।
  • कहीं-कहीं मधु श्रावणी के नाम से भी इस त्यौहार को मनाया जाता है।
  • 20 अगस्त रविवार को विनायकी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत होगा।
  • 21 अगस्त सोमवार को श्री नाग पंचमी का त्यौहार मनाया जाएगा। आज के दिन सर्पों की विशेष पूजा की जाती है। इसे तक्षक पूजा के नाम से भी जाना जाता है।
  • शुक्ल पक्ष का सोमवार होने के कारण आज के दिन भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी।
  • 22 अगस्त मंगलवार को कल कल्कि जयंती मनाई जाएगी।
  • 23 अगस्त बुधवार को श्रीरामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी श्री तुलसीदास जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
  • 24 अगस्त गुरुवार को मासिक श्री दुर्गा अष्टमी का व्रत होगा।
  • 25 अगस्त शुक्रवार को माता वरलक्ष्मी का व्रत होगा।
  • 27 अगस्त रविवार को पुत्रदा एकादशी का व्रत गृहस्थ और वैष्णव दोनों के लिए सर्वमान्य होगा। आज से ही झूलन यात्रा का प्रारंभ होगा।
  • 28 अगस्त सोमवार को प्रदोष व्रत होगा। सोमवार के दिन पड़ने के कारण इसे सोम प्रदोष व्रत के नाम से भी जाना जाता है। आज इस वर्ष का सावन महीने का अंतिम सोमवार का व्रत होगा। 30 अगस्त बुधवार को व्रत की पूर्णिमा मनाई जाएगी।

सावन माह की पूर्णिमा तिथि को भाई बहनों के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाता है। अतः आज रक्षाबंधन का पुनीत पर्व पूरे देश और विदेश में धूमधाम से मनाया जाएगा। धर्म शास्त्रों के अनुसार जब तक भद्रा व्याप्त रहती है तब तक रक्षाबंधन वर्जित होता है। अर्थात् भद्रा के समाप्ति के बाद ही रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष रात्रि 8:57 तक भद्रा व्याप्त रहेगी। जिसके कारण रक्षाबंधन का पर्व रात्रि 9:00 बजे के पश्चात मनाया जाएगा। रक्षाबंधन का त्योहार पूर्णिमा तिथि के अंदर ही मनाया जाता है। अतः अगले दिन 31 अगस्त गुरुवार को सुबह 7:05 तक पूर्णिमा तिथि होने के कारण रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा सकता है। उसके पश्चात रक्षाबंधन शुभ नहीं माना जाएगा। क्योंकि सुबह 7:06 से प्रतिपदा तिथि का प्रवेश हो जाएगा। अतः रक्षाबंधन का त्योहार 30 अगस्त की रात 9:00 बजे से 31 अगस्त की सुबह 7:05 तक ही मनाया जाएगा। दिव्य रश्मि पत्रिका परिवार की तरफ से और दिव्य रश्मि पत्रिका के सभी सदस्यों की तरफ से सभी पाठकों और देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।
31 अगस्त गुरुवार को संस्कृत दिवस मनाया जाएगा।
विशेष टिप्पणी:
3 अगस्त गुरुवार को प्रातः 4:37 पर भगवान सूर्य अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। 3 अगस्त से 17 अगस्त तक सूर्य के श्लेषा नक्षत्र में होने के कारण सर्वत्र बहुत अधिक वर्षा होगी।
भुवन भास्कर भगवान सूर्य 17 अगस्त गुरुवार को रात्रि 3:27 पर अपनी वर्तमान कर्क राशि को छोड़कर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे और आज के ही दिन
भगवान सूर्य मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। मघा नक्षत्र एवं सिंह राशि में सूर्य की संक्रांति के कारण सर्वत्र बहुत ही अच्छी वर्षा होने की संभावना बन रही है। 23 अगस्त के आसपास बहुत अधिक वर्षा होगी। आज से ही पूर्व दिशा में शुक्र ग्रह का भी उदय हो रहा है।
इति शुभमस्तु!!
कल्याणमस्तु!! नमः शिवाय!!

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ