राम राज

🙏 राम राज 🙏

राम राज राम राज चिल्लाते हो
इसके बारे में क्यों नहीं कुछ बताते हो
क्या थी उस समय की राजनीति
कैसे मूल्यांकन होती थी चुंगी
कैसा था गुरुकुल का वैभव
कैसी थी कृषि नीति प्रणाली
स्त्रियों का क्या अधिकार था
कितनी वह सुरक्षित थी
कैसी थी उस समय की न्याय पालिका
और कैसा था अर्थवयस्था
श्रेष्ठियों के संग कैसा व्यव्हार था
कभी इस पर भी शास्त्रार्थ किया करो
हमें भी ज्ञान से कृतार्थ करो
कहते हो भारत में रावण राज है
चलो! मान लिया यह बात भी खास है
रावण ने सोने की लंका बना दी
तुम भी सोने का भारत बना दो
हमको भी इतना समृद्ध बना दो।ऋचा श्रावणी
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ