गौरवान्वित आज भारत, देखकर संसद भवन को

गौरवान्वित आज भारत, देखकर संसद भवन को,

सत्य की यह गौरवगाथा, धर्म के फैलते परचम को।
धर्म दंड की स्थापना, बदलते भारत की आन बान,
विश्व गुरू भारत सदा, फहरा रहा तिरंगा गगन को।


स्थापत्य शैली इसकी अनूठी, जग आतुर हो देखता,
पौराणिक आधुनिकता का संगम, सम्मिश्रण को देखता।
धर्म की स्थापना, विज्ञान को आधार बनाकर,
विकसित भारत का सपना, आधुनिक भवन में देखता।


रोक सकता अब नही, बढ़ते कदम भारत के कोई,
जानता है विश्व सारा, जागता भारत सोया न कोई।
कह रहे थे विकासशील, समझ गये विकसित यह,
दहाड़ते शेरों का भारत, धमका सकता नहीं कोई।


डॉ अनन्त कीर्ति वर्द्धन महालक्ष्मी एनक्लेव मुज़फ़्फ़रनगर उ प्र
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ