नाराज ब्राह्मण संगठनों ने किया आर-पार की लड़ाई का ऐलान

नाराज ब्राह्मण संगठनों ने किया आर-पार की लड़ाई का ऐलान

लखनऊ से हमारे संवाददाता अनिरुद्ध शर्मा की खबर |
लखनऊ। पूरे प्रदेश से आए ब्राह्मण संगठनों ने संयुक्त रूप से ब्राह्मण उत्पीड़न अत्याचार और एकजुटता के लिए इको गार्डन पर एक दिवसीय धरना दिया। धरने का आयोजन अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित किया गया जिसमें अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा सवर्ण उत्थान समिति सर्वजन सनातन पार्टी अखिल भारतीय चाणक्य परिषद श्री श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने भाग लिया। धरने का संचालन त्रिभुवन शर्मा बरेली ने किया। धरने में प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता नकुल दुबे ने भी भाग लिया और धरने का समर्थन करते हुए कानपुर और अंबेडकर नगर के साथ पूरे प्रदेश के पीड़ित ब्राह्मण परिवारों के हर संभव मदद करने की बात कही।धरने में विभिन्न ब्राह्मण संगठनों से आए पदाधिकारियों ने एकजुटता होने पर जोर दिया सभी ब्राह्मण देश की दिशा एवं दशा तय करने पर बल दिया आज पूरे देश में ब्राह्मण की 23 परसेंट आबादी होने के बाद भी समाज में उपेक्षित और उत्पीड़ित है। ब्राह्मणों को जगाने के लिए पूरे प्रदेश में जन जागरण यात्रा निकाली जाए धरने में कानपुर के पीड़ित ब्राह्मण परिवार की हर तरह से मदद करने के लिए एकजुट होने की बात कही ब्राह्मणों का अपमान अत्याचार बंद हो आगामी 2 अप्रैल को अयोध्या के अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक एवं अध्यक्ष श्री श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट संयोजक अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति पंडित कृपा निधान तिवारी पांच बिंदुओं पर लखनऊ में धरना देने की बात कही धरने में शीतला प्रसाद पांडे सर्वजन सर्जन सनातन पार्टी के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक शर्मा बिजनौर से सुरेंद्र पांडे संजय द्विवेदी राम सुरेश तिवारी अंबेडकरनगर मुन्ना पांडे बलिया इंजीनियर हरेंद्र नाथ पांडे लखनऊ अवधेश मिश्र गोरखपुर सुधाकर तिवारी गोरखपुर से चाणक्य परिषद के जिला लेखा परीक्षक अयोध्या पंडित उमाशंकर तिवारी पशुपतिनाथ मिश्र उर्फ गोपाल प्रदेश संयोजक अखिल भारतीय चाणक्य परिषद अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति के वरिष्ठ सदस्य पंडित बृजेश पांडे पटना डॉ भीम तिवारी पटना चंदन झा विहार ऋषि पाठक पंडित त्रिलोकी नाथ तिवारी जयपुर राजस्थान आदि भारी संख्या में पूरे देश से आए ब्राह्मण संगठन ने धरना दिया तथा पूरे देश के ब्राह्मणों को संगठित कर समग्र समाज का मार्गदर्शन करने का संकल्प लिया
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ