रंगो से प्रेम करके

रंगो से प्रेम करके

प्रेम मोहब्बत से भरा,
ये रंगों त्यौहार है।
जिसमें राधा कृष्ण का
जिक्र बेसुमार है।
तभी तो आज तक
सभी में स्नेह प्यार है।
इसलिए रंगों के त्यौहार को,
हम सभी मिलकर मनाते है।।

होली आपसी भाईचारे
और प्रेमभाव को दर्शाती है।
और सात रंगों की फुहार से,
सात फेरो का रिश्ता निभाती है।
साथ ही ऊँच नीच का
भेद मिटाती है।
और हृदय में सभी के
भाईचारे का रंग चढ़ती है।।

सात रंगो के ये रवि रंगे
रंग सभी को भाते है।
और दिलो से कड़वाहट मिटाते है।
रंगो में रंग मिलकर
नये रंग बन जाते है।
आपस में रंग लगाकर
नये नये दोस्त बनाते है।
और नये भारत का निर्माण
मिल जुलकर करवाते है।।

जय जिनेन्द्र 
संजय जैन "बीना" 
मुम्बई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ