परिस्थितियों परिवेश की मांग हैं कि हम सभी एक हों :-पंडित कृपा निधान तिवारी

परिस्थितियों परिवेश की मांग हैं कि हम सभी एक हों :-पंडित कृपा निधान तिवारी

अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति की बैठक श्री झुनकी धर्मशाला, नालंदा, बिहार में समिति संयोजक पंडित कृपा निधान तिवारी जी अयोध्या की अध्यक्षता में ब्राह्मण एकजुटता एवं ब्राह्मण हितार्थ सकुशल सम्पन्न हुई।जिसमें देश के ब्राह्मण संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्षों/प्रतिनिथियों एवं ब्राह्मण हितों के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष हेतु इच्छुक सभी सम्मानित ब्राह्मण बंधु/बांधवियों ने सहभागिता की। बैठक में समिति के पांच सूत्रीय प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।जिसकी प्रतिलिपि को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र भाई दामोदरदास मोदीजी को भेंजनें हेतु नालंदा जिला प्रशासन को सौंपा जायेगा।बिहार में सर्वसम्मति से पांचों मांगों के समर्थन में दिनांक 07. 04. 2023को पटना में धरना की तिथि सुनिश्चित की गई।आज बैठक में समिति संयोजक पंडित कृपा निधान तिवारी जी द्वारा भगवान परशुराम की प्रतिमा का पूजन कर माल्यार्पण किया गया।इसके पश्घात् राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय चाणक्य परिषद आचार्य पं०श्रीनारायण झा द्वारा मंगलाचरण किया गया।प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय चाणक्य परिषद पंडित अरविन्द शर्मा जी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया।राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अखिल भारतीय चाणक्य परिषद पंडित गुरु प्रसाद पाण्डेय जी ने पांच सूत्रीय मांगों पर प्रकाश डाला।समिति सदस्य पंडित डॉ०उपेन्द्र नाथ त्रिपाठी द्वारा अब तक की कार्यवाही को सभी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।पंडित महेन्द्र पाण्डेय द्वारा सामाजिक समस्याओं के समाधान सहित कुरीतियों का त्याग कर सही उम्र मैं पारिवारिक दायित्व प्रदान किया जाये।बैठक में पंडित गोपाल तिवारी, पंडित शैलेन्द्र चौधरी, पंडित डा०भीम तिवारी, पं०मृत्युंजय पाण्डेय उर्फ गोपाल पं०शशांक उपाध्याय, पं०चंदन पाण्डेय, पं०रत्नेश शलभ,पंडित षुर्णेंदु मिश्रा, पं०अभिषेक कुमार पाण्डेय, पं०शिवाकांत तिवारी आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए समिति संयोजक के साथ रणनीतियों पर कार्य करने हेतु सहमत हुए।बैठक की अध्यक्षता कर रहे समिति संयोजक पं०कृपा निधान तिवारी जी ने सभी पांचों प्रस्तावों को सभी को समझाते हुए बताया कि वर्तमान समय काल परिस्थितियों परिवेश की मांग हैं कि हम सभी एक हों और प्रदेशों सहित राजधानी में अपने ज्ञापन दिया जाय और जब तक मांगे नहीं मानी जाती तब तक धरना दिया जाय।आरक्षित सीटों पर नोटा मतदान पर भी प्रकाश डाला गया।अंत में डॉ०उपेन्द्र नाथ त्रिपाठी द्वारा धन्यवाद दिया गया।बैठक अध्यक्ष की अनुमति के बाद समाप्त हुई।रामजी की इच्छा से जय परशुराम
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ