जमशेदपुर भाजपा सांसद कार्यालय के सामने कांग्रेस और भाजपा में भिड़ंत।

जमशेदपुर भाजपा सांसद कार्यालय के सामने कांग्रेस और भाजपा में भिड़ंत।

जमशेदपुर से हमारे प्रतिनिधि श्रीनिवास सिंह की खबर |जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो कार्यालय के सामने कांग्रेस के नेताओ ने मंहगाई के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचे और जमशेदपुर सांसद समेत देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करने लगे, सांसद कार्यालय में पूर्व से पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जिसमे 2022_ 2023 पर चर्चा आयोजन रखा गया था, जिस कारण सांसद कार्यालय में पूर्व से ही भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे,
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और बदले में कांग्रेस के नेताओ के खिलाफ नारेबाजी की , जिसपर बात बढ़ी और एक दूसरे को धक्का मुक्की करने लगे सूचना मिलते ही स्थानीय थाना मौके पर पहुंची और बीच बचाव में जुट गई , काफी मशक्कत के बाद दोनो पक्षों को शांत कराया गया, भाजपा के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया की,बिना किसी सूचना के बिना किसी को बताए अचानक आयोजित प्रेस वार्ता के आयोजित कार्यक्रम के समय में कांग्रेस के नेताओ के द्वारा संसद और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर माहौल खराब करने की सोची समझी रणनीति बनाई गई थी,वही कांग्रेस के नेताओ का कहना है की भाजपा के नेताओं ने हमारे साथ गलत व्यवहार किया है, जिसपर करवाई होनी चाहिए,
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ