27 फ़रवरी 2023, सोमवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

श्री गणेशाय नम:

27 फ़रवरी 2023, सोमवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

27 फ़रवरी 2023, सोमवार का दैनिक पंचांग


🔅 तिथि अष्टमी रात्रिशेष 05:13

🔅 नक्षत्र कृत्तिका 08:43 AM

🔅 करण :

                विष्टि 01:38 PM

                बव 01:38 PM

🔅 पक्ष शुक्ल

🔅 योग वैधृति 04:10 PM

🔅 वार सोमवार

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 06:17 AM

🔅 चन्द्रोदय 11:16 AM

🔅 चन्द्र राशि वृषभ

🔅 सूर्यास्त 05:43 PM

🔅 चन्द्रास्त +01:42 AM

🔅 ऋतु वसंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1944 शुभकृत

🔅 कलि सम्वत 5124

🔅 दिन काल 11:30 AM

🔅 विक्रम सम्वत 2079

🔅 मास अमांत फाल्गुन

🔅 मास पूर्णिमांत फाल्गुन
☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 12:11:10 - 12:57:11

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 12:57 PM - 01:43 PM

🔅 कंटक 09:07 AM - 09:53 AM

🔅 यमघण्ट 12:11 PM - 12:57 PM

🔅 राहु काल 08:15 AM - 09:41 AM

🔅 कुलिक 03:15 PM - 04:01 PM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 10:39 AM - 11:25 AM

🔅 यमगण्ड 11:07 AM - 12:34 PM

🔅 गुलिक काल 02:00 PM - 03:26 PM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल पूर्व

☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

☀ चन्द्रबल

🔅 वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन

❤💛विशेष ~ होलाष्टकारम्भ।

27 फ़रवरी 2023, सोमवार का दैनिक राशिफल

मेष (Aries): आपको आज सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार एवं दांपत्य जीवन में सुख-संतोष का अनुभव करेंगे। रोमांस की पराकाष्ठा का अनुभव होगा। मौज-मस्ती और मनोरंजन से भागीदारी में लाभ होगा।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

वृषभ (Tauras): आज वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की सलाह देते हैं। किसी के मजाक का शिकार बन सकते हैं, गलतफहमी पैदा होगी। मौज-शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। तबीयत का ध्यान रखें।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

मिथुन (Gemini): आज के दिन सर्वत्र लाभ ही लाभ है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। पत्नी के पीछे खर्च होगा। अविवाहित लोगों के विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। व्यापार एवं नौकरी में आय बढ़ेगी।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

कर्क (Cancer): आज शारीरिक-मानसिक स्वस्थता का अभाव होगा। छाती में दर्द या अन्य किसी विकार से परेशानी का अनुभव होगा। परिवार में सदस्यों के साथ उग्र वाद-विवाद होगा। शहर में मानहानि न हो उसका ध्यान रखें। स्त्री वर्ग तथा पानी से सतर्क रहें।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

सिंह (Leo): मातारानी की आशीर्वाद से आज तन-मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रहेंगे। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। छोटा प्रवास होगा। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएगा। प्रतिस्पर्द्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 1

कन्या (Virgo): द्विधापूर्ण मानसिक वृत्ति रहेगी। नकारात्मक विचार मन की अस्वस्थता बढ़ाएंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव होगा। अनावश्यक खर्च होगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। बौद्धिक चर्चा के दौरान विवाद से बचें।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

तुला (Libra): वर्तमान समय में आप खूब अच्छी तरह आर्थिक आयोजन पूरा कर सकेंगे। आज आपकी कलात्मक और सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठतम रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से तंदुरुस्त रहेंगे। दृढ़ विचार और आत्मविश्वास से कार्य पूरे कर सकेंगे।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 2

वृश्चिक (Scorpio): आज दिन के समय आमोद-प्रमोद तथा मनोरंजन के पीछे पैसे खर्च करेंगे। मानसिक चिंता और शारीरिक तकलीफों से परेशान होंगे। असंयमित वाणी या व्यवहार झगड़े-झंझट का कारण बन सकता है। कुटुंबीजनों और स्नेहियों के साथ अनबन रहेगी।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 8

धनु (Sagittarius): आज का दिन आपके लिए लाभदायक होगा। गृहस्थजीवन में सुख-शांति रहेगी। प्रिय व्यक्ति का साथ यादगार रहेगा। प्रेम के सुखद क्षण का आनंद ले सकेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। उच्च पदाधिकारी और बुजुर्गों की कृपादृष्टि रहेगी।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

मकर (Capricorn): व्यापार-धंधे के क्षेत्र में लाभ होने का संकेत देते हैं। वसूली, प्रवास, आय आदि के लिए शुभ दिन है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी या नौकरी में उच्च पदाधिकारियों द्वारा आपके काम की प्रशंसा होगी। पदोन्नति के योग की संभावना बढ़ेगी।

शुभ रंग = उजला

शुभ अंक : 4

कुंभ (Aquarius): आज आपकी तबीयत में बेचैनी, थकान और ऊबन रहेगी। परंतु मानसिक स्वस्थता बनाए रख सकेंगे। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा, जिससे काम करने का उत्साह नहीं रहेगा। ऑफिस में सतर्क रहें, उच्च अधिकारी नाराज न हों।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

मीन (Pisces): स्वास्थ्य सम्बंध में विशेष ध्यान देने के लिए कहते हैं। बीमारी के पीछे खर्च करने पड़ेंगे। अचानक धन खर्च होगा। अन्य कामकाज में भी आपको थोड़ी प्रतिकूलता का अनुभव करना पड़ेगा।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9 
प्रेम सागर पाण्डेय , नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष} रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना,निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार दूरभाष ~ 9122608219/ 8877323328
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ