15 फ़रवरी 2023, बुधवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

श्री गणेशाय नम:

15 फ़रवरी 2023, बुधवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

15 फ़रवरी 2023, बुधवार का दैनिक पंचांग

🔅 तिथि दशमी रात्रिशेष 12:23

🔅 नक्षत्र ज्येष्ठा 08:05 PM

🔅 करण :

                गर 07:42 AM

                वणिज 07:42 AM

🔅 पक्ष कृष्ण

🔅 योग व्याघात 09:59 AM

🔅 वार बुधवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 06:25 AM

🔅 चन्द्रोदय +03:26 AM

🔅 चन्द्र राशि वृश्चिक

🔅 सूर्यास्त 05:35 PM

🔅 चन्द्रास्त 12:39 PM

🔅 ऋतु शिशिर

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1944 शुभकृत

🔅 कलि सम्वत 5124

🔅 दिन काल 11:11 AM

🔅 विक्रम सम्वत 2079

🔅 मास अमांत माघ

🔅 मास पूर्णिमांत फाल्गुन

☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित कोई नहीं

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 12:13 PM - 12:57 PM

🔅 कंटक 04:41 PM - 05:26 PM

🔅 यमघण्ट 09:14 AM - 09:58 AM

🔅 राहु काल 12:35 PM - 01:59 PM

🔅 कुलिक 12:13 PM - 12:57 PM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 07:44 AM - 08:29 AM

🔅 यमगण्ड 08:23 AM - 09:47 AM

🔅 गुलिक काल 11:11 AM - 12:35 PM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल उत्तर
☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुम्भ ।

15 फ़रवरी 2023, बुधवार का दैनिक राशिफल

मेष (Aries) : दिन का प्रारंभ कुछ इस तरह से होगा कि आप ऊर्जा और उत्साह का अनुभव करेंगे। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ मेल-मिलाप होगा, परंतु मध्याहन के बाद आरोग्य में परिवर्तन हो सकता है। परिवारजनों के साथ दुखी होने के प्रसंग भी बन सकते हैं। खान-पान में संयम रखिएगा। बातचीत करते समय किसी के साथ उग्रतापूर्ण भाषा का प्रयोग न हो जाए इसके लिए जिह्वा पर संयम रखिएगा। घर, परिवार तथा मित्र-समूह और व्यावहारिक कार्यक्षेत्र में समाधानकारी व्यवहार अपनाने में दिवस के उत्साह तथा ऊर्जा का संतुलन बना रहेगा।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

वृषभ (Taurus) : आपके मन की द्विधापूर्ण स्थिति से आप असंतुष्ट रहेंगे। सर्दी-खांसी, कफ या बुखार का उपद्रव हो सकता है। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है। स्वजनों से वियोग होगा। परंतु मध्याहन के बाद कुछ अनुकूलता रह सकती है। कार्य करने से उत्साह में वृद्धि हो सकती है, आर्थिक लाभ होगा। मित्रों तथा संबंधीजनों से मिलना होगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में वातावरण आनंदित रहेगा।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 2

मिथुन (Gemini) : आज आपको मित्रों से लाभ होगा। नए मित्र बन सकते हैं, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायी सिद्ध हो सकते हैं। अपेक्षा से अधिक धनलाभ होगा। प्रवास या पर्यटन का आयोजन हो सकता है। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। परंतु मध्याह्न के बाद कुछ सावधानी बरतने का सूचन गणेशजी करते हैं। धर्म, कर्म करने से अधिक हानि न हो ऐसी परिस्थिति का निर्माण हो सकता है। इस समय किसी के बीच में न पड़ने की तथा धन से जुड़ा लेन-देन न करने की सलाह देते हैं।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक = 3

कर्क (Cancer) : आप आज दिन के प्रारंभ में शारीरिक तथा मानसिक रूप से व्याकुलता और अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। क्रोध अधिक रहने से किसी के साथ मनमुटाव भी हो सकता है, परंतु मध्याह्न के बाद आपकी शारीरिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में भी आनंद का वातावरण बना रहेगा। व्यावसायिक स्थल पर उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक चर्चाएं भी होंगी।

शुभ रंग = क्रीम

शुभ अंक : 7

सिंह (Leo) : परिवार तथा व्यावसायिक क्षेत्र में आज का दिन अच्छी तरह से बीतेगा क्योंकि दोनों स्थलों पर आवश्यक विषयों पर चर्चाएं होंगी। कार्य का बोझ बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ शिथिलता रहेगी तथा मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा। मित्रों के मिलने से आनंद होगा, उनके साथ प्रवास या पर्यटन का आयोजन होगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने की इच्छा पूरी हो सकती है।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 1

कन्या (Virgo) : आज आपका मन गहन चिंतनशक्ति तथा रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षित होगा। आज सोच-समझकर बोलिएगा, जिससे किसी के साथ विवाद या मनमुटाव न हो। कुछ अस्वस्थता बनी रहेगी। मध्याह्न के बाद प्रवास का आयोजन कर सकते हैं। धार्मिक तथा मांगलिक कार्यों में जाने का प्रसंग उपस्थित होगा।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

तुला (Libra) : आज आप सामाजिक तथा बाह्य क्षेत्रों में प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। प्रियपात्र के मिलने से आपका मन पुलकित होगा। दांपत्य जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। मध्याह्न और संध्याकाल के बाद आप अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखिएगा। संभवतः प्रवास टालिएगा। आध्यात्मिक सिद्धि मिलने के योग हैं।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

वृश्चिक (Scorpio) : आज का दिन बहुत प्रवृत्तिमय और आनंदमय बीतेगा। आप व्यवसाय या व्यापार के कार्य में व्यस्त रहेंगे तथा उससे लाभ भी होगा। आज अधिक लोगों के साथ मिलने के कारण विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं। घर और दांपत्य जीवन में आनंद छाया रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। प्रियपात्र के साथ प्रेम का सुखद अनुभव होगा। वाहनसुख मिलेगा।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 5

धनु (Sagittarius) : आज प्रातःकाल में आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। कार्य के लिए कुछ अधिक ही भागदौड़ मची रहेगी तथा परिश्रम की तुलना में प्राप्ति अल्प होगी। मध्याह्न और संध्याकाल के बाद आप शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का अनुभव करेंगे। मित्रों, स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। आपके हाथों कोई धार्मिक या पुण्य का कार्य होगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आर्थिक आयोजन भी कर सकेंगे।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 8

मकर (Capricorn) : अधिक भावनाशील, संवेदनशील न बनने के लिए आज आपको सलाह देते हैं। जलाशय, जमीन जायदाद के दस्तावेज आदि से आज दूर रहिएगा। कुछ मानसिक अस्वस्थता रहेगी, इसलिए स्वास्थ्य संभालिएगा और साथ में जिद्दी व्यवहार टालिएगा। संतानों की चिंता रहेगी। सरकार तथा ऊपरी अधिकारी के विषय में कार्यसफलता मिलेगी। आज के दिन का प्रवास संभव हो तो टाल दीजिएगा।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

कुंभ (Aquarius) : आज आपको नए कार्य करने की प्रेरणा अवश्य मिलेगी, परंतु विचारों में शीघ्र परिवर्तन आने के कारण महत्वपूर्ण कार्यों में अंतिम निर्णय न लें, ऐसी भी सलाह देते हैं। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। परंतु मध्याह्न के बाद या संध्याकाल में परिस्थिति में बदलाव आएगा। दुविधापूर्ण परिस्थिति का अनुभव होगा। किसी की वाणी और व्यवहार से आपको ठेस लग सकती है। मकान अथवा भूमि से सम्बंधित दस्तावेजों की कार्यवाही आज न कीजिएगा। मानसिक व्यग्रता दूर करने के लिए आप आध्यात्मिकता की शरण ले सकते हैं।

शुभ रंग = फीरोजा

शुभ अंक : 6

मीन (Pisces) : आज धन का खर्च अधिक हो जाने से आपका मन व्यग्र रहेगा। मनमुटाव व तनाव के प्रसंग न बनें इसका ध्यान रखते हुए आप अपनी वाणी पर संयम रखिएगा। आर्थिक विषयों में भी संभलकर चलने की सलाह देते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में स्पर्द्धा के सामने आपको टिकना पडे़गा। परिवर्तित हो रहे विचारों के बीच में द्विधायुक्त स्थिति का निर्माण होगा, इसलिए निर्णयशक्ति का आप में अभाव रहेगा। बौद्धिक विचारों का आज आप अनुभव कर पाएंगे।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 8 
प्रेम सागर पाण्डेय , नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष} रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना,निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार दूरभाष ~ 9122608219/ 8877323328
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ