श्रीमद्भगवद्गीता व गीता-दैनन्दिनी समर्पित कर भाजपा नेता संजीव मिश्र ने दी नव वर्ष की बधाई

श्रीमद्भगवद्गीता व गीता-दैनन्दिनी समर्पित कर भाजपा नेता संजीव मिश्र ने दी नव वर्ष की बधाई

पटना, 1 जनवरी, 2023। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बिहार प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, श्रीमद्भगवद्गीता आपके द्वार अभियान के संस्थापक, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के पूर्व प्रवक्ता तथा पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने नववर्ष के पावन अवसर पर आम से खास लोगों को श्रीमद्भगवद्गीता व गीता-दैनन्दिनी समर्पित कर नये साल 2023 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। श्री मिश्र के साथ प्रदेश भाजपा नेता विपिन भारती अभियान में शामिल थे।

भाजपा नेता संजीव कुमार मिश्र ने नववर्ष 2023 के पहले दिन की शुरुआत ईश्वर के पूजन के उपरांत सबसे पहले अपनी मां श्रीमती सावित्री देवी को वृंदावन वाले राधे-राधे के अंगवस्त्रम् से स्वागत अभिनंदन कर श्रीमद्भगवद्गीता समर्पित कर पवित्र आशीर्वाद ग्रहण किया।

इसके बाद संजीव मिश्र ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तथा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी, बिहार विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता श्री सम्राट चौधरी, भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सीपी ठाकुर, एमएलसी श्रीमती निवेदिता सिंह, विधान पार्षद डॉ प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, भाजपा नेता रवींद्र रंजन, अशोक कुमार सिंह सहित कईयों को वृंदावन वाले राधे-राधे के अंगवस्त्रम् से स्वागत अभिनंदन और श्रीमद्भगवद्गीता व गीता-दैनन्दिनी समर्पित कर नववर्ष की बधाई देते हुए आशीर्वाद ग्रहण किया।

गीता वाले बाबा के नाम से मशहूर श्रीमद्भगवद्गीता आपके द्वार अभियान के संस्थापक संजीव कुमार मिश्र ने कहा कि घर-घर गीता, जन-जन गीता अभियान ज्ञान की भूमि बिहार से प्रारंभ होकर अब संपूर्ण भारत में सनातन संस्कृति के संदेश को मजबूत बनाने में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि विगत ढाई वर्षों में अबतक अभियान के द्वारा करीब एक लाख महानुभावों को श्रीमद्भगवद्गीता सप्रेम भेंट किया चुका है। वर्ष 2023 में इस अभियान को तेज करते हुए कश्मीर से कन्याकुमारी तक श्रीमद्भगवद्गीता लोगों तक पहुंचाने का पुनीत व पवित्र लक्ष्य रखा गया है।


हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ