31 जनवरी 2023, मंगलवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

श्री गणेशाय नम:

31 जनवरी 2023, मंगलवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

31 जनवरी 2023, मंगलवार का दैनिक पंचांग

तिथि दशमी 02:15 PM

🔅 नक्षत्र रोहिणी रात्रिशेष 02:37

🔅 करण :

                गर 11:56 AM

                वणिज 11:56 AM

🔅 पक्ष शुक्ल

🔅 योग ब्रह्म 10:57 AM

🔅 वार मंगलवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 06:35 AM

🔅 चन्द्रोदय 01:20 PM

🔅 चन्द्र राशि वृषभ

🔅 सूर्यास्त 05:25 PM

🔅 चन्द्रास्त +03:51 AM

🔅 ऋतु शिशिर

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1944 शुभकृत

🔅 कलि सम्वत 5124

🔅 दिन काल 10:49 AM

🔅 विक्रम सम्वत 2079

🔅 मास अमांत माघ

🔅 मास पूर्णिमांत माघ
☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 12:13:05 - 12:56:21

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 09:20 AM - 10:03 AM

🔅 कंटक 07:53 AM - 08:36 AM

🔅 यमघण्ट 10:46 AM - 11:29 AM

🔅 राहु काल 03:16 PM - 04:38 PM

🔅 कुलिक 01:39 PM - 02:22 PM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 09:20 AM - 10:03 AM

🔅 यमगण्ड 09:52 AM - 11:13 AM

🔅 गुलिक काल 12:34 PM - 01:55 PM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल उत्तर

☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद

☀ चन्द्रबल

🔅 वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन

❤💛विशेष ~ गुप्त नवरात्रा दशमी।

31 जनवरी 2023, मंगलवार का दैनिक राशिफल

मेष (Aries): आज आप पर महाबीरजी का आशीर्वाद रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। साथ में प्रवास और सुरुचिपूर्ण भोजन का भी योग है। खोई हुई वस्तु आज मिलने की संभावना है। फिर भी अपने विचारों और आवेश को अंकुश में रखें। विदेशी व्यापार से जुड़े लोगों को सफलता और लाभ मिलेगा। बौद्धिक चर्चा में विवाद टालकर समाधानकारी व्यवहार अपनाएं।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 1

वृषभ (Tauras): दिनभर आनंद मन पर छाया रहेगा। अपने कार्य में व्यवस्थित रूप से आप आगे बढ़ेंगे और योजना अनुसार कार्य करेंगे। अपूर्ण कार्य भी पूर्ण होंगे। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मायके से शुभ समाचार मिलने की संभावना अधिक है। मानसिक रूप से भी आप आनंदित रह पाएंगे। आप का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा।

शुभ रंग = केशरी

शुभ अंक : 6

मिथुन (Gemini): आज का दिन मध्यम रहेगा। नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह है। जीवनसाथी और संतान के विषय में चिंता रहेगी। पेट में अजीर्णता के कारण स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। फिर भी विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। संभव हो तो वाद-विवाद टालें, जिससे कि किसी के साथ मनमुटाव के प्रसंग उपस्थित न हों। मानभंग की स्थिति से बचें।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

कर्क (Cancer): आज संभलकर चलें। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए कष्ट का अनुभव होगा। छाती में पीड़ा या अन्य विकार से कष्ट हो सकता है। परिजनों के साथ उग्र चर्चा या वाद-विवाद हो जाने से भी मन में दुख बना रहेगा। धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। सामाजिक रूप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखें। अनिद्रा सताएगी।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

सिंह (Leo): कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। भाई-बहनों के साथ संबंधो में मिठास बनी रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। आज के दिन आप का आरोग्य भी अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से लाभ होगा। भाग्य वृद्धि होने के भी संकेत हैं। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 5

कन्या (Virgo): आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। फिर भी वाणी पर संयम बरतने से वाद-विवाद की संभावना कम हो जाएगी। आर्थिक कार्य भी आज सुखपूर्वक संपन्न होंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। मित्रों और स्नेहीजनों से भेंट होगी। छोटा प्रवास हो सकता है।

शुभ रंग = आसमानी

शुभ अंक : 7

तुला (Libra): आपके प्रत्येक कार्य में आत्मविश्वास छलकता हुआ दिखेगा। आर्थिक योजनाएं भी सरलतापूर्वक बना सकेगें। शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। वस्त्राभूषण और आनंद-प्रमोद के पीछे खर्च होगा। वैचारिक रूप से दृढता रहेगी। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में मन लगा रहेगा।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

वृश्चिक (Scorpio): स्वभाव में उग्रता और वाणी पर संयम रखने की सलाह देते हैं। मानसिक चिंता से आपका मन व्यग्र रहेगा। वाहन चलाते समय ध्यान रखें। संभव हो तो ऑपरेशन को आज टाल दें। स्नहीजनों और परिजनों के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें, नहीं तो टाल दें। आनंद-प्रमोद के पीछे खर्च होने की संभावना है।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 1

धनु (Sagittarius): आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा। आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में भी लाभ होने की संभावना है। मित्रों और परिजनों के साथ पर्यटनस्थल पर जाने का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार में भी लाभदायी दिन है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने की संभावना है।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 8

मकर (Capricorn): परिवार और संतान के विषय में संतोष का अनुभव होगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। धन की उगाही के लिए बाहर जाना पड़ेगा जो लाभप्रद रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में धन तथा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों की प्रसन्नता आप पर बनी रहेगी। व्यवसाय में भी पदोन्नति मिलने की संभावना है। अकस्मात से बचकर चलें।

शुभ रंग = केशरी

शुभ अंक : 6

कुंभ (Aquarius): प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करने की देते हैं। शारीरिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी। शिथिलता और आलस्य बना रहेगा। फिर भी मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ कार्य करते समय संभलकर रहें। आनंद-प्रमोद के पीछे आज धन का खर्च हो सकता है। संतान के विषय में चिंता बनी रहेगी। विदेश से समाचार मिलेंगे।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

मीन (Pisces): अनैतिक कार्यों में न उलझें। क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। आरोग्य के विषय में सावधानी रखें। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। रोगों के इलाज के पीछे धन के खर्च होने की संभावना है। मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे। परिजनों के साथ संबंधो में नकारात्मकता का प्रवेश न हो इसका ध्यान रखें। ईश्वर का ध्यान और उनके प्रति आपकी आस्था आपको उचित मार्ग दिखाएगी।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 5 
 प्रेम सागर पाण्डेय , नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष} रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना,निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार दूरभाष ~ 9122608219/ 8877323328
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ