जब भी तन्हा रही अकेली, सर्दी की सर्द रजाई में,
याद पिया की आने लगी, रातों की ठंडी तन्हाई में।
जब भी गुजरी उपवन से, गर्मी की गर्म इंतहाई में,
याद पिया की आने लगी, अमुवा की अमुवाई में।
जब भी चाहा रात गुज़ारूँ, पूनम की मधुरिम रातों में,
याद पिया की आने लगी, शीतलता की अगुवाई में।
सखी सहेली संग जब बैठूं, हंसी ठिठौली रूसवा होती,
याद पिया की आने लगी, सखियों की रूसवाई में।
अ कीर्ति वर्द्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews