Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

भारत पर कोई दबाव नहीं डाल सकता- रुचिरा

भारत पर कोई दबाव नहीं डाल सकता- रुचिरा 

भारत ने गुरुवार को रूस के उस दावे का जवाब दिया जिसमें कहा गया था कि नाटो भारत पर मॉस्को व बीजिंग विरोधी गठबंधन में शामिल होने का दबाव डाल रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने इस दावे पर कहा कि भारत एक बड़ा देश है, जो अपने दम पर खड़ा है और गौरवान्वित है। कोई भी इस पर दबाव नहीं डाल सकता। कंबोज ने कहा, भारत की बहुआयामी स्वतंत्र नीति है। रूस के साथ हमारे महत्वपूर्ण संबंध हैं और जहां तक अमेरिका के साथ संबंधों की बात है, यह एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी है, जो कभी भी इतनी मजबूत नहीं थी। भारत ने सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता उस समय संभाली है, जब वीटो के अधिकार वाले रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण और उससे उपजे वैश्विक तनाव से वह असहाय हो चुका है। इस संदर्भ में पश्चिमी देशों और रूस के साथ भारत का संबंध उपयोगी हो सकता है। महीने भर के लिए सुरक्षा परिषद के कार्यक्रम में यूक्रेन मुद्दे को शामिल नहीं किया गया है, लेकिन कंबोज ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मुद्दा सामने आएगा। यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के संदर्भ में कंबोज ने कहा, हम शुरू से ही बहुत स्पष्ट रहे हैं, हमने एक स्वर में शांति की बात की है। हम कूटनीति और संवाद के पक्षधर हैं। इसके लिए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर दोनों पक्षों से बात कर रहे हैं। हम उन कुछ देशों में से हैं, जो दोनों से बात कर रहे हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ