पुतिन के सहारे अपने दुश्मनों से निपटने की योजना बना रहा चीन

पुतिन के सहारे अपने दुश्मनों से निपटने की योजना बना रहा चीन 

साल 2022 की शुरुआत में पुतिन और जिनपिंग विंटर ओलंपिक में साथ-साथ नजर आए थे। इसके बाद देश-दुनिया में बहुत कुछ हो गया। अब दोनों ने साल की समाप्ति पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुलाकात के साथ समापन भी किया। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इन दिनों रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मजबूरी का फायदा उठाने की कोशिश में लगे हैं। पुतिन के सहारे जिनपिंग अपने दुश्मनों से निपटने की योजना बना रहे हैं। चीन रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग का लाभ लेना चाहता है। चीन के बारे में पूरी दुनिया वाकिफ है कि वो किसी भी मौके को भुनाने में जी-जान लगा देता है। जिनपिंग ने रूस को अपने पाले में करने की कोशिश शुरू कर दी है, वो विश्व के लिए बेहद गंभीर है। पुतिन की मजबूरी का फायदा उठाने की कोशिश हो रही है। भारत जैसे देशों को रूस से दूर करने की साजिश भी रची जा रही है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ