सुरक्षा बलों के दमन के बावजूद चीन में विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। महानगरों में शुमार शंघाई में नागरिकों ने कई स्थानों पर मोमबत्तियां जलाकर और फूल रखकर उरुम्की शहर में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कुछ लोग श्रद्धांजलि स्थल पर कार्ड लेकर भी आए और उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। चीन के पश्चिमी शहर उरुम्की में 24 नवंबर को एक आवासीय भवन में हुए अग्निकांड में दस लोग मारे गए थे। कोविड नियंत्रण उपायों के तहत लगाए गए लाकडाउन के कारण आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग के कर्मचारी देर से मौके पर पहुंचे थे। इसके कारण जान-माल का बड़ा नुकसान हुआ था। इस वाकये से नाराज लोग पूरे देश में आंदोलित हैं। उरुम्की की घटना के विरोध में प्रदर्शन की शुरुआत बीते रविवार को हुई थी। लाकडाउन के प्रविधानों पर लोगों ने सार्वजनिक रूप से विरोध जताया था। इन्हीं प्रदर्शनों के दौरान एक महिला ने अप्रत्याशित रूप से राष्ट्रपति शी चिनफिंग के इस्तीफे की मांग का नारा लगाया था। इसके बाद यह नारा और विरोध प्रदर्शन पूरे देश में फैल गए। कम्युनिस्ट पार्टी के शासन वाले चीन में सरकार विरोधी प्रदर्शनों पर रोक है। इसलिए पुलिस और सुरक्षा बल इन विरोध प्रदर्शनों को दबाने में जुट गए।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com