Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

इंडोनेशिया में शक्तिशाली भूकम्प

इंडोनेशिया में शक्तिशाली भूकम्प 

इंडोनेशिया में एक शक्तिशाली भूकंप आया है। समाचार एजेंसी एएफपी ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया है कि इस भूकंप के कारण कम से 20 लोगों की मौत हो गई है और 300 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। यह भूकंप इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में सोमवार को आया। ब्रॉडकास्टर मैट्रो टीवी को सियानजुर प्रशासन के प्रमुख हर्मन सुहरमन ने बताया कि ष्यह जानकारी जो मुझे अभी मिल रही है, इस अस्पताल में ही करीब 20 लोगों की मौत हुई है और कम से कम 300 लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें से अधिकतर इमारत के मलबे में दबने के कारण हड्डियां टूटने के कारण यहां आए।ष् सोशल मीडिया पर इंडोनेशिया में आए भूकंप की बहुत सी वीडियो भी आ रही हैं। इनमें इंडोनेशिया के सियानजुर में 5.6 की तीव्रता से आए भूकंप के बाद हुए नुकसान को दिखाया जा रहा है। सोशल मीडिया के हवाले से ऐसा बताया जा रहा है कि ग्रामीण इलाके में इस भूकंप से अधिक नुकसान पहुंचा है। ट्विटर पर शेयर की गई एक वीडियो के अनुसारस सियानजुर इलाके के मानगुनकेर्ता गांव में इस भूकंप से काफी घर, दुकानें तबाह हुई हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ