पुतिन ने फ्रांस के राष्ट्रपति से कहा था यूक्रेन को घुटनों पर लाना है
रूस-यूक्रेन के बीच जंग पिछले 8 महीने से जारी है। युद्ध में दोनों तरफ से हजारों सैनिक मारे जा चुके हैं और यूक्रेन में लाखों लोग विस्थापित हो चुके हैं। इस बीच, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और फ्रेंच प्रेसीडेंट इमैनुएल मैक्रों के बीच फोन कॉल पर बातचीत की खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, पुतिन ने इस बातचीत में इशारा किया है कि यूक्रेन को घुटनों पर लाने के लिए परमाणु बम का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। पुतिन ने मैंक्रो को द्वितीय विश्वयुद्ध में परमाणु बम के हमले के बाद जापान के हिरोशिमा और नागासाकी में हुई तबाही की याद दिलाई। बता दें कि व्लादिमीर पुतिन ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ फोन पर बातचीत में हिरोशिमा और नागासाकी परमाणु हमलों का हवाला देकर पश्चिमी नेताओं के बीच खलबली मचा दी है। रूसी नेता ने कथित तौर पर मैक्रों से कहा कि परमाणु बम विस्फोट जिसके कारण द्वितीय विश्वयुद्ध का अंत हुआ, ने दिखाया कि आपको जीतने के लिए प्रमुख शहरों पर हमला करने की जरूरत नहीं है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com