Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

अमेरिका में विजिटर वीजा के लिए तीन साल की प्रतीक्षा

अमेरिका में विजिटर वीजा के लिए तीन साल की प्रतीक्षा 

अगर आप अमेरिका जाने की तैयारी कर रहे हैं और विजिटर वीजा चाहते हैं- चाहें वो बी1 (बिजनेस) और बी2 (पर्यटक) वीजा हो- आपको कम से कम 3 साल का इंतजार करना पड़ेगा। अमेरिका के लिए विजिटर वीजा चाहने वाले भारतीयों के लिए करीब 1000 दिन के इंतजार की कतार है। अमेरिकी विदेश विभाग की वेबसाइट बताती है कि बी1/बी2 वीजा इंटरव्यू के लिए इंतजार का समय 91 दिनों का (23 नवंबर तक) है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा का ध्यान रखते हुए अमेरिका में कानूनी यात्रा और सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रायल की वेबसाइट के अनुसार, मुंबई में रहने वालों के लिए अमेरिकी वीजा के इंतजार का समय 999 दिन का है। हैदराबाद में रहने वालों के लिए इंतजार का समय 994 दिन का है। चेन्नई वालों को अमेरिकी वीजा इंटरव्यू के लिए 948 दिनों का इंतजार करना पड़ेगा जबकि केरल निवासियों के लिए यह समय 904 दिन का है। सितंबर में अमेरिकी यात्रा पर गए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी यह मुद्दा अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन के सामने उठाया था।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ