श्री गणेशाय नम:
28 नवम्बर 2022, सोमवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|
28 नवम्बर 2022, सोमवार का दैनिक पंचांग
🔅 तिथि पंचमी 06:08 PM
🔅 नक्षत्र उत्तराषाढ़ा 03:20 PM
🔅 करण :
बालव 01:37 PM
कौलव 01:37 PM
🔅 पक्ष शुक्ल
🔅 योग वृद्धि 06:03 PM
🔅 वार सोमवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 06:42 AM
🔅 चन्द्रोदय 11:22 AM
🔅 चन्द्र राशि मकर
🔅 सूर्यास्त 05:18 PM
🔅 चन्द्रास्त 09:56 PM
🔅 ऋतु हेमंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1944 शुभकृत
🔅 कलि सम्वत 5124
🔅 दिन काल 10:30 AM
🔅 विक्रम सम्वत 2079
🔅 मास अमांत मार्गशीर्ष
🔅 मास पूर्णिमांत मार्गशीर्ष
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 11:47:48 - 12:29:49
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 12:29 PM - 01:11 PM
🔅 कंटक 08:59 AM - 09:41 AM
🔅 यमघण्ट 11:47 AM - 12:29 PM
🔅 राहु काल 08:12 AM - 09:31 AM
🔅 कुलिक 02:35 PM - 03:17 PM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 10:23 AM - 11:05 AM
🔅 यमगण्ड 10:50 AM - 12:08 PM
🔅 गुलिक काल 01:27 PM - 02:46 PM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल पूर्व
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन
👉❤❤श्रीराम जानकी विवाहोत्सव, विवाह पंचमी, श्रीपंचमी व्रत। ❤❤
प्रेम सागर पाण्डेय
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र, रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार
दूरभाष ~ 9122608219
8877323328
👉28 नवंबर 2022, सोमवार❤
मेष (Aries): आज आपका मन काफी चंचल रहेगा जिसके कारण आपको निर्णय लेने में काफी परेशानी हो सकती है। इस वजह से कोई भी महत्वपूर्ण काम पूरा नहीं कर पाएंगे। प्रतिस्पर्द्धियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन साथ ही नए काम को करने की प्रेरणा भी मिलेगी। आप किसी बौद्धिक या तार्किक चर्चा में हिस्सा लेगें। छोटी यात्रा होने की संभावना है। स्त्रियों को वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह देते हैं। साहित्य लेखन के लिए अच्छा दिन होने के कारण आप अपनी प्रतिभा लेखन में दिखा सकते हैं।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
वृषभ (Tauras): आज आपको पूरी तरह से स्थिर होकर काम करने की सलाह देते हैं। ऐसा नहीं होने पर अच्छे अवसर भी हाथ से जाने की संभावना बन रही है। आज जिद करने के बजाए समाधानकारी रहें तो बेहतर होगा। भाई बंधुओं से प्रेम और सहयोग मिलेगा। कलाकारों, कारीगरों और लेखकों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्द्धियों को परास्त कर सकेंगे।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
मिथुन (Gemini): आपका आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रह सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का भी योग बन रहा है। मित्रों और परिवारजनों के साथ आज का दिन आनंदपूर्वक बिताएंगे। आर्थिक लाभ होने के संयोग हैं। मन में आने वाले नकारात्मक विचारों को खत्म कर दें तो बेहतर। आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 7
कर्क (Cancer): आज आप मन में खिन्नता और भय का अनुभव करेंगे। परिवार में मतभेद होने से पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है। मन में दुविधा उत्पन्न हो सकती है, जिससे आप मानसिक रुप से परेशान हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज अत्यधिक खर्च होने की संभावना है। मानहानि हो सकती है अतः सावधान रहें। गलतफहमी दूर करें जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
सिंह (Leo): आज व्यापार में लाभ और आय में वृद्धि होगी। उत्तम भोजन प्राप्त होगा। मित्रों के साथ रमणीय स्थान पर जा सकते हैं। स्त्री मित्र आज विशेष सहायक बन सकती हैं। पुत्र के साथ मिलने का अवसर मिलेगा। बुजुर्गों और बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई शुभ प्रसंग हो सकता है। वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा और पत्नी का सहयोग मिलेगा। नई वस्तुओं की खरीदारी के लिए आज का दिन उत्तम है।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 8
कन्या (Virgo): आज नया काम करने की योजना पूरी होने की संभावना है। व्यापारियों और नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभ प्रदान करने वाला होगा। उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी जिससे पदोन्नति होने के अवसर मिल सकते हैं। पिता की तरफ से लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा और पत्नी के साथ अच्छा वक्ता बीतेगा। व्यावसायिक कार्य से बाहर जाना हो सकता है।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 7
तुला (Libra): आज आप नए काम की शुरुआत की कोशिश कर सकते हैं। बौद्धिक कार्यों और साहित्य लेखन में सक्रिय रहेंगे। तीर्थ यात्रा पर जाने के संयोग बन रहे हैं। विदेश में रहनेवाले मित्रों और सगे-संबन्धियों के समाचार प्राप्त होंगे जिससे काफी प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आपके सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा। संतान की चिंता सताएगी। आज किसी भी चर्चा या वाद-विवाद में नहीं उतरने की सलाह देते हैं।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
वृश्चिक (Scorpio): स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कफ, सांस या पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ अनुभव कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। किसी भी अनैतिक काम और सरकार विरोधी कार्यों से दूर रहें अन्यथा आप मुसीबत में आ सकते हैं। आज आप खर्च ज्यादा करेंगे।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
धनु (Sagittarius): आपका आज का दिन सुख-शांति और आनंद में व्यतीत होगा। मित्रों के साथ अच्छा दिन बीतेगा। स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्र प्राप्त होंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की ओर विशेष आकर्षण रह सकता है। आज आपके विचार अस्थिर रह सकते हैं। भागीदारी में लाभ होगा। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलने के संयोग हैं। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
मकर (Capricorn): आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश-कीर्ति मिलेगी और आनंद की प्राप्ति होगी। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। व्यापार के विकास के लिए अच्छा दिन। धन लाभ के योग हैं। सहकर्मियों के साथ सहयोग मिलेगा, प्रतिस्पद्धियों को पराजित कर सकेंगे। कानूनी मामलों में आज दखल न दें तो बेहतर।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
कुंभ (Aquarius): वैचारिक रुप से काफी व्यग्र रहने के कारण कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय न ही लें तो बेहतर। यात्रा-प्रवास में परेशानी हो सकती है। निर्धारित कार्य पूरा न होने के कारण आपको काफी निराशा होगी। मन अशांत बना रह सकता है। संतान की तबीयत या पढ़ाई के सम्बंध में चिंता बनी रह सकती है।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 7
मीन (Pisces): आज के दिन ताजगी और स्फूर्ति का अभाव बना रह सकता है। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रिश्तेदारों और मित्रों के साथ वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है। विरोधी परिस्थियों के कारण आप परेशान रह सकते हैं। किसी भी तरह के लेन-देन में सावधानी बरतें। मानहानि से जुड़ी परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com