करवा चौथ
सुहागनें नारी सारी,
करवा चौथ मनायें।
कर सोलह श्रंगार,
गौरी चांद मना रही।
मनमीत प्रियतम,
प्राण प्यारे भरतार।
लंबी जीए उम्र जग,
मंगल कामना कहीं।
दिलों का पावन रिश्ता,
टूटे ना तकरार से।
प्रीत का झरना बहे,
प्रेम की सरिता बही।
धवल चांदनी सुधा,
उमड़ा सागर प्रेम।
पिया मन भाए प्रीत,
मुखड़ा चांद सा वही।
रमाकांत सोनी सुदर्शन
नवलगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थानहमारे खबरों को शेयर करना न भूलें|
हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews
https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com