Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

लिज ट्रस की कुर्सी पर खतरा

लिज ट्रस की कुर्सी पर खतरा

ब्रिटेन में सियासी घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं। करीब एक महीने पहले ही ब्रिटेन की प्रधानमंत्री चुनी गईं लिज ट्रस की कुर्सी खतरे में आती दिखाई दे रही है। इसके पीछे वजहों में, लिज ट्रस का लगातार अपने फैसले बदलना भी है। असल में जिन वादों के दम पर ट्रस ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की कुर्सी हासिल की थी, अब वह उन्हीं को पलट रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, ट्रस ने अपने वित्त मंत्री को भी पद से हटा दिया है। ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक ट्रस सत्ता पर अपनी पकड़ खोना नहीं चाहती हैं। यही वजह है कि उन्होंने कारपोरेशन टैक्स में कटौती की अपनी योजनाओं को बदल दिया है। उधर, महंगाई ने भी ब्रिटेन की हालत बेजार कर रखी है। बताया जा रहा है कि इन सारी चीजों ने ब्रिटेन में हलचल मचा रखी है। उधर, सीनियर कंजर्वेटिव एमपी इस जुगत में हैं कि ट्रस को पीएम की कुर्सी से हटा दिया जाए। दि गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ सांसद चाहते हैं कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री के इस्तीफे को लेकर आम लोगों के बीच जाना चाहिए।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ