ताइवान हमारा अभिन्न अंग, जरूरत पड़ने पर बल प्रयोग करने से पीछे नहीं हटेंगे: जिनपिंग
चीन ने कहा कि ताइवान उसका अभिन्न अंग और इससे संबंधित मुद्दे को चीन शांतिपूर्ण तरीके से हल करने का हर संभव प्रयास करेगा लेकिन जरूरत पड़ने पर बल प्रयोग करने के अधिकार को वह कभी भी नहीं छोड़ेगा। राष्ट्रपति शी जिनपिंग नेएक प्रमुख पार्टी बैठक के उद्घाटन के अवसर पर कहा,“ताइवान के मुद्दे को हल करना चीनी लोगों पर निर्भर है और चीन बल प्रयोग के अधिकार को कभी नहीं त्याग करेगा, लेकिन शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रयास करेगा।” ताइवान, जिसे चीन अपने क्षेत्र के रूप में देखता है, ने जवाब दिया कि वह अपनी संप्रभुता से पीछे नहीं हटेगा या स्वतंत्रता और लोकतंत्र से समझौता नहीं करेगा। अमेरिका की संसद की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी की अगस्त में ताइवान की यात्रा के बाद चीन और ताइवान के बीच तनाव नाटकीय रूप से बढ़ गया। चीन ने ताइवान के पास युद्ध के खेल का मंचन किया था।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews