28 अक्टूबर 2022, शुक्रवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आजका दिन ? क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|
28 अक्टूबर 2022, शुक्रवार का दैनिक पंचांग
आज का व्रत :- वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत,नाग नथैया श्रीकृष्ण लीला, सूर्य षष्ठी व्रतारम्भ (नहाय-खाय)।
श्री गणेशाय नम:
🔅 तिथि तृतीया 12:29 PM
🔅 नक्षत्र अनुराधा 01:25 PM
🔅 करण :
गर 10:35 AM
वणिज 10:35 AM
🔅 पक्ष शुक्ल
🔅 योग शोभन +01:28 AM
🔅 वार शुक्रवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 06:25 AM
🔅 चन्द्रोदय 09:24 AM
🔅 चन्द्र राशि वृश्चिक
🔅 सूर्यास्त 05:35 PM
🔅 चन्द्रास्त 07:51 PM
🔅 ऋतु हेमंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1944 शुभकृत
🔅 कलि सम्वत 5124
🔅 दिन काल 11:09 AM
🔅 विक्रम सम्वत 2079
🔅 मास अमांत कार्तिक
🔅 मास पूर्णिमांत कार्तिक
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 11:42:26 - 12:27:05
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 08:43 AM - 09:28 AM
🔅 कंटक 01:11 PM - 01:56 PM
🔅 यमघण्ट 04:10 PM - 04:54 PM
🔅 राहु काल 10:41 AM - 12:04 PM
🔅 कुलिक 08:43 AM - 09:28 AM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 02:41 PM - 03:25 PM
🔅 यमगण्ड 02:52 PM - 04:15 PM
🔅 गुलिक काल 07:53 AM - 09:17 AM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल पश्चिम
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुम्भ
पं. प्रेम सागर पाण्डेय नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र नि:शुल्क परामर्श - शनिवार दूरभाष 9122608219 / 9835654844
🌹 28 अक्टूबर 2022, शुक्रवार का राशिफल 🌹
मेष (Aries): आपके सभी कार्य उत्साह और उमंग के साथ होते हुए प्रतीत होंगे। तन-मन में स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव करेंगे। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद में समय बीतेगा। माता की तरफ से लाभ होगा। यात्रा का योग है। धन लाभ, उत्तम भोजन और भेंट-उपहार मिलने से आपके आनंद में वृद्धि होगी।
शुभ रंग = केशरी
शुभ अंक : 6
वृषभ (Tauras): क्रोध और हताशा की भावना आपके मन पर छायी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी साथ नहीं देगा। घर-परिवार की चिंता के साथ खर्च के मामले में भी आज चिंतित होंगे। आपकी उग्र वाणी किसी के साथ मनमुटाव और झगड़े का कारण बनेगी। परिश्रम व्यर्थ होता हुआ प्रतीत होगा। गलतफहमी से बचने की सलाह है।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
मिथुन (Gemini): परिवार में खुशी और आनंद का माहौल रहेगा। नौकरी-धंधे में आपको लाभ का समाचार मिलेगा। उच्च पदाधिकारीगण आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। वैवाहिक योग है। स्त्री मित्रों से विशेष लाभ होगा। आय वृद्धि की संभावना देख रहे हैं। दांपत्य जीवन में माधुर्य का आनंद लेंगे। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3
कर्क (Cancer): घर की साज-सजावट पर विशेष ध्यान देंगे। नए घरेलू सामान खरीदने की संभावना है। व्यापारियों और नौकरी करनेवाले लाभ तथा पदोन्नति की आशा रख सकते हैं। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। सरकारी लाभ मिलेगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ होगा। आज सभी कार्य स्वस्थता और सरलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
सिंह (Leo): स्वभाव में उग्रता और क्रोध रहने के कारण आपको काम करने में मन नहीं लगेगा। वाद-विवाद में अपने अहम के कारण किसी की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। उतावलेपन में निर्णय लेने या कदम उठाने से नुकसान हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में अवरोध आने से निर्धारित कार्य पूरे नहीं होंगे। धार्मिक यात्रा का आयोजन होगा।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 5
कन्या (Virgo): आज नए कार्य हाथ में लेना हितकर नहीं है। बाह्य खाद्यपदार्थ खाने से तबीयत खराब होने की संभावना है। क्रोध को नियंत्रण में रखने के लिए मौन कारगर साबित होगा। धन खर्च अधिक होगा। हितशत्रु आपका अहित न करें इसका ध्यान रखें। आग और पानी से बचें। सरकार विरोधी या अनैतिक प्रवृत्तियां आफत खड़ी न करें इसका ध्यान रखें।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3
तुला (Libra): प्रणय, रोमांस, मनोरंजन और मौज-मस्ती से भरपूर है आज का दिन। सार्वजनिक जीवन में आप महत्ता प्राप्त करेंगे। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। भागीदारों के साथ लाभ की बात होगी। सुंदर वस्त्र या वस्त्राभूषणों की खरीदारी करेंगे। दांपत्यसुख और वाहनसुख उत्तम मिलेगा। तंदुरुस्ती और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। मित्रों के साथ पर्यटन होगा। उमााहेेश्वर का आशीर्वाद आपके साथ है।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 7
वृश्चिक (Scorpio): आज आप अनिश्चितता और सुख शांति के साथ घर में समय व्यतीत करेंगे। शारीरिक तथा मानसिक प्रसन्नता कार्य करने में उत्साह प्रदान करेगी। ऑफिस में स्टाफ की मदद पाकर बहुत से कार्य पूरे कर सकेंगे। अधूरे कार्य पूरे होंगे। लक्ष्मी देवी की कृपा से आपका यथोचित खर्च आपके टेंशन नहीं बढ़ाएंगे।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 5
धनु (Sagittarius): यात्रा-प्रवास का आयोजन स्थगित रखने की सलाह है। कार्य निष्फलता हताशा पैदा करेगी और आपको क्रोधित करेगी। परंतु क्रोध को नियंत्रण में रखने से बात अधिक नहीं बिगड़ेगी। पेट सम्बंधी बीमारियों से परेशानी होगी। वाद-विवाद या चर्चा में पड़ने से समस्या पैदा होगी। संतान के मामले में चिंता होगी। धन-प्राप्ति के लिए अनुकूल दिन है।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
मकर (Capricorn): प्रतिकूलताओं का सामना करने की चेतावनी देते हैं। कौटुंबिक क्लेश आपके मन को व्यथित करेंगे। माता का स्वास्थ्य चिंता पैदा कर सकता है। सार्वजनिक जीवन में अपयश या अपकीर्ति आपकी प्रतिष्ठा को हानि पहुचाएंगे। पर्याप्त आराम और नींद न मिलने से स्वास्थ्य खराब होगा। ताजगी तथा स्फूर्ति का अभाव रहेगा। स्त्री वर्ग से नुकसान का भय है।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
कुंभ (Aquarius): आज आपका मन बहुत राहत महसूस करेगा। शारीरिक स्वस्थता आपके उत्साह में वृद्धि करेगी। पड़ोसियों और भाई बहनों के साथ अधिक मेल-मिलाप रहेगा। घर में मित्रों और स्नेहियों का आगमन आनंददायी बनेगा। प्रवास होने की संभावना है। प्रिय व्यक्ति का सहवास और भाग्य वृद्धि का योग है।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक = 7
मीन (Pisces): अपने खर्चों के साथ ही क्रोध और जीभ पर भी संयम रखें। किसी के साथ तकरार होने की संभावना है। आर्थिक मामले या लेन-देन में सावधानी रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ झगड़े होंगे। नकारात्मक विचार मन पर छाए रहेंगे उन्हें पूरा करने के लिए प्रयत्न करने पड़ेंगे। खाने-पीने में लापरवाही से स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com