बिहार को बदलने में वकीलों की बड़ी भूमिका

बिहार को बदलने में वकीलों की बड़ी भूमिका

पटना के ज्ञान भवन में भाजपा विधि प्रकोष्ठ बिहार का अब तक के सबसे बड़ा यादगार अधिवक्ता महा सम्मेलन एवं स्मारिका प्रकाशन संपन्न हुआ
जिसकी अध्यक्षता प्रदेश संयोजक तारकेश्वर नाथ ठाकुर ने किया।कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल,भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय,पूर्व केंद्रीय विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद, मंगल पांडे ने किया इस मौके पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सभी सिविल कोर्ट भ्रमण करने का निर्णय लिया वो अधिवक्ताओं के लिए फंड देने का आश्वासन दिया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि अबकी बार 2024 में भाजपा की सरकार बिहार में बनेगी एवं मुख्यमंत्री एक समर्पित कार्यकर्ता बनेगा कार्यक्रम को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी कहा की अबकी बार भाजपा की सरकार आप सभी कानूनविदो के सहयोग से बनेगी। विधानसभा में नेता विरोधी दल विजय कुमार सिंह ने अपने बयान में कहा की राष्ट्र निर्माण में अधिवक्ताओं का योगदान बहुमूल्य रहा है।
पूर्व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संबिधान की मूल प्रति को दिखाते हुए अधिवक्ताओं को इसी के अनुसार कार्य करने के लिए प्रेरित किया।उन्होने कहा बिहार को बदलने में वकीलो की बड़ी भूमिका होगी।पूर्व मंत्री मंगल पांडे , रामकृपाल यादव भाजपा प्रवक्ता डॉ गुरु प्रकाश पासवान मिथिलेश तिवारी बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्र, राज्य बार काउंसिल डॉक्टर अध्यक्ष रमाकांत शर्मा,झारखंड बार कौंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल, पटना हाई कोर्ट के पूर्व एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एचडी संजय अजय कुमार ठाकुर आदि ने संबोधित किया ।विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह मीडिया प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में राजीव कुमार सिंह भाजपा विधि प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष शंभू प्रसाद ,अवधेश पांडे हरेंद्र प्रसाद सिंह, राजेश शुक्ल, विक्रमादित्य सिंह ,रविंद्र राय, रविंद्र कुमार चौबे,मनोज कु० सिंह, पूनम कुमारी सिंह ,डॉ अंजनी प्रसाद सिंह, रामानुज तिवारी,मनोज कुमार गुप्ता, वंदना सिंह, प्रियंका राजलक्ष्मी, शुभांगी पांडे, श्री कृष्ण मुरारी समेत राज्य भर से आए पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पार्टी के 22 अधिवक्ता कार्यकर्ताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत इस आयोजन एवं स्मारिका प्रकाशन में बहुमूल्य योगदान के लिए मीडिया प्रभारी रणविजय सिंह, विशेष आमंत्रित सदस्य नीतीश कुमार सिंह को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया!!
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ