यूपी में भगवामय माहौल की तैयारी

यूपी में भगवामय माहौल की तैयारी

भाजपा नगर निकाय चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के माहौल को पूरी तरह से भगवामय करने की तैयारियों में जुट गई है। भारतीय जनता पार्टी 15 दिन में तीन करोड़ से ज्यादा लोगों तक अपनी पहुंच बनाएगी। यही नहीं 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में भारतीय जनता पार्टी अभियान चलाएगी। 25 सितंबर को बीजेपी अपने 1 लाख 60 हजार बूथों पर दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन मनाएगी। ध्यान रहे जनवरी और फरवरी में स्नातक एमएलसी की 5 सीटों पर चुनाव होने हैं। इनका रोडमैप भारतीय जनता पार्टी ने अभी से तैयार करना शुरू कर दिया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चैधरी बुधवार से यानी कि 7 सितंबर से यूपी में अलग-अलग क्षेत्रों में प्रवास पर बैठकर करेंगे। वहीं महामंत्री संगठन धर्मपाल सैनी भी बुधवार से उत्तर प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। यह दोनों संगठन के दिग्गज उत्तर प्रदेश की सियासी नब्ज को जमीन पर उतर कर समझेंगे। वहीं कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे। इसके बाद निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार की जाएगी। हालांकि यह प्रवास आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति का ही हिस्सा है। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़े के तहत भारतीय जनता पार्टी संगठन के पदाधिकारी योगी सरकार के सभी मंत्री, विधायक और सांसद बूथ स्तर पर जाएंगे और पीएम मोदी व योगी सरकार के तमाम योजनाओं पर आम जनता को बताएंगे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ