नासा ने मंगल के वातावरण में पैदा की आक्सीजन

नासा ने मंगल के वातावरण में पैदा की आक्सीजन

मंगल पर अब हमें पृथ्वी से ऑक्सीजन ले जाने की आवश्यकता नहीं होगी। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने मंगल के वातावरण से ही ऑक्सीजन बनाने में सफलता हासिल कर ली है। नासा के अनुसार मार्स ऑक्सीजन इन-सीटू रिसोर्स यूटिलाइजेशन एक्सपेरिमेंट (डव्ग्प्म्) की मदद से वैज्ञानिकों ने मंगल पर ही ऑक्सीजन का उत्पादन करना शुरू कर दिया है। इस ऑक्सीजन से भविष्य में मंगल मिशन पर अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ऑक्सीजन की उपलब्धता गृह के वातावरण से ही की जाएगी। अभी मंगल ग्रह पर सर्दियों अपने चरम पर है ।नासा के अनुसार ठंडी रातों में अपेक्षाकृत उच्च वायुमंडलीय दबाव बनने से मंगल पर भेजे गए डव्ग्प्म् को ऑक्सीजन बनाने में सफलता हासिल हुई। ठंड के चलते उच्चतम वायु घनत्व का उत्पादन होने से अधिक कार्बन डाइऑक्साइड के पैदा होने से डव्ग्प्म् ने अधिक ऑक्सीजन बनाने में सफलता हासिल की। फिलहाल यह मशीन लगभग 10.5 ग्राम प्रति घंटे की दर से ऑक्सीजन का उत्पादन कर रही है। वैज्ञानिकों के मुताबिक एक इंसान को जीवित रहने के लिए 21 ग्राम प्रति घंटे की दर से ऑक्सीजन चाहिए होती है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ