किशोर कुमार के घर को लीज पर लिया विराट ने
किशोर कुमार बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और सिंगर थे, जिन्होंने कई हिट फिल्मों के साथ-साथ सदाबहार गाने दिए हैं। किशोर का एक शानदार बंगला मुंबई के जुहू में हैं। लीजेंड सिंगर-एक्टर के बंगले को भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने अपने नए वेंचर में बदलने का फैसला किया है और इस बंगले को 5 साल के लिए लीज पर ले लिया है। यहां पर क्रिकेटर जल्द ही नया हाई ग्रेड रेस्टोरेंट शुरू करने वाले हैं। किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने इस खबर पर अपनी मुहर लगा दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली के इस नए प्रोजेक्ट का काम लगभग पूरा हो चुका है। अगले महीने से इसकी शुरुआत हो सकती है। इस खबर की पुष्टि किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने की है। अमित ने बताया कि ‘लीना चंदावरकर के बेटे सुमित की कुछ महीने पहले ही क्रिकेटर विराट कोहली से मुलाकात हुई थी और इस मुद्दे को लेकर बात हुई थी। इस जगह को 5 साल के लिए विराट को लीज पर दे दिया गया है’। किशोर कुमार ने चार शादियां की थी। लीना चंदावरकर सिंगर की चैथी पत्नी हैं और सुमित उनके ही बेटे हैं जबकि अमित कुमार किशोर की पहली पत्नी रुमा गुहा के बेटे हैं। अमित भी अपने पिता की तरह से पार्श्व गायक, एक्टर और संगीत निर्देशक हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews